अंबेडकर नगर, इंद्रजीत वर्मा कन्या इंटर कॉलेज, रामनगर अंबेडकर नगर ने अपना 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष श्रीमती कुसुम वर्मा, मुख्य अतिथि श्री गिरीश कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकर नगर एवं विशिष्ठ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया।
प्रबन्धक अरुण वर्मा ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला।
छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए छात्राओं एवं विद्यालय के लिए सरकार की योजनाओ की जानकारी दे हुए विद्यालय की पत्रिका स्वर्णिम स्मारिका का विमोचन भी किया।
विशिष्ट अतिथि श्री अमरनाथ कुशवाहा पीठासीन अधिकारी, श्री करुणा शंकर तिवारी पूर्व प्राध्यापक (डाइट) एवं प्रो.(डा.) साधना अग्रवाल, राजा मोहन गर्ल्स PG कॉलेज,अयोध्या ने भी विद्यालय परिवार एवं छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में उत्तरोत्तर सफलता की कामना की। सभी उपस्थितजन को शुभ आशीष प्रदान किया।
सफल आयोजन के लिए आजमगढ़ के श्री रमाकांत वर्मा एवम् उनके साथियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती लीलावती ने अतिथियों, अभिभावकों, गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार एवं छात्राओं का आभार ज्ञापित किया और राष्ट्रगान उपरान्त समाप्ति की घोषणा किया।


