बिजनौर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में एक कबाड़ व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खलीफा कॉलोनी में मंसूर उर्फ भूरा (55), उसकी पत्नी उबैदा (50) और बेटे याकूब (19) के खून से लथपथ शव उनके घर में मिले। शवों के पास एक ‘स्क्रू ड्राइवर’ भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
— Bijnor Police (@bijnorpolice) November 10, 2024
उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब पास में ही रहने वाली मंसूर की मां ने सुबह अपने बेटे के घर का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसने अंदर झांका तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे।
पुलिस के अनुसार, मृत दंपति का एक बेटा जहूर हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है।