Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Donald Trump ने जीता व्हाइट हाउस, दूसरी बार बने अमेरिका के राष्ट्रपति

admin by admin
November 6, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को पछाड़ते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अपना दूसरा कार्यकाल हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए, जिसे देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी में एक बताया जा रहा है।

विभिन्न राज्यों से आ रहे नतीजों में ट्रंप (78) की जीत का स्पष्ट संकेत मिलने के साथ, रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जीत की घोषणा की और ‘‘अमेरिका के स्वर्णिम युग’’ का वादा किया।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा अपराह्न दो बजे तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप ने 267 निर्वाचक मंडल वोट, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैरिस (60) ने 224 निर्वाचक मंडल वोट हासिल किये हैं। ट्रंप बहुमत का आंकड़ा हासिल करने से महज तीन वोट दूर हैं।

ट्रंप ने बुधवार तड़के अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह अमेरिका के लिए वाकई स्वर्णिम युग होगा। हमें अभूतपूर्व और शानदार जनादेश मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अमेरिकी लोगों की एक शानदार जीत है। यह एक ऐसा आंदोलन था जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा था, और सच कहूं तो, मेरा मानना ​​है कि यह अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन है। इस देश में और शायद इससे बाहर भी ऐसा कुछ कभी नहीं हुआ है, और अब यह एक नए स्तर पर पहुंचने जा रहा है क्योंकि हम अपने देश को उबरने में मदद करेंगे।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम अपनी सीमाओं को मजबूत करने जा रहे हैं। हम अपने देश में सब कुछ ठीक करने जा रहे हैं। और हमने एक तरह से इतिहास रच दिया है। हमने उन बाधाओं को पार कर लिया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, और अब यह स्पष्ट है कि हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक उपलब्धि हासिल कर ली है।

ट्रंप ने अमेरिका को एक ‘‘स्वर्णिम’’ युग में ले जाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपका 45वां और 47वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने के असाधारण सम्मान के लिए मैं अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं आपके लिए, आपके परिवार और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक दिन, मैं आपके लिए अपनी हर सांस के साथ लड़ता रहूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक कि हम वह मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते जिसके हमारे बच्चे और आप हकदार हैं। यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।’’

चुनाव परिणाम से संबंधित अनुमानों के अनुसार, ट्रंप अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की हैरिस की गुंजाइश खत्म करने, या 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन से शिकस्त मिलने के बाद, इसे ट्रंप की एक शानदार वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

ट्रंप ने पिछले चुनाव के नतीजों को चुनौती दी थी और परोक्ष रूप से अपने समर्थकों से यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) मार्च करने की अपील की थी, जिसके चलते संसद परिसर में कथित तौर पर हमले और झड़पें हुई थीं।

Your vote will lead us to Greatness.

Your vote will unleash a new GOLDEN AGE!

Your vote will MAKE AMERICA GREAT AGAIN! GREATER THAN EVER BEFORE!

VOTE TRUMP!#VotedForTrump #Election2024 pic.twitter.com/L4KGAUA7KQ

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 5, 2024

इसके बाद के महीनों में, ट्रंप ने चुनाव नतीजों को अदालत में चुनौती भी दी थी। मौजूदा चुनाव में, ट्रंप पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलाइना जैसे तीन महत्वपूर्ण ‘स्विंग राज्यों’ में जीत हासिल कर रहे हैं। अन्य महत्वपूर्ण राज्यों एरिजोना, मिशिगन, विस्कॉन्सिन और नेवादा में मतों की गिनती अभी जारी है।

मतगणना के स्पष्ट रूझान सामने आने पर, हैरिस ने हावर्ड विश्वविद्यालय में अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह इस संस्थान की छात्रा रह चुकी हैं। चुनाव नतीजे हैरिस के लिए बड़े ही निराशाजनक रहे हैं। वह जुलाई में राष्ट्रपति बाइडन के चुनाव की दौड़ से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनी थीं।

अमेरिका में 50 राज्य हैं और ‘स्विंग राज्यों’ को छोड़कर उनमें से ज्यादातर ने हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट दिये हैं।अमेरिका में, कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है।

Tags: दूसरी बार बने अमेरिका के राष्ट्रपति
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट ने एलएमवी लाइसेंस धारकों को 7,500 किलोग्राम तक वजन वाले परिवहन वाहन चलाने की अनुमति दी

Next Post

हरदोई में ट्रक और आटोरिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Related Posts

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
Next Post

हरदोई में ट्रक और आटोरिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group