Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नागपुर पुलिस: उड़ानों में बम की झूठी धमकी देने वाले ने दिल्ली से ई-मेल भेजे थे

admin by admin
October 31, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नागपुर, महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने देशभर के हवाई अड्डों और अन्य प्रतिष्ठानों में बम रखने की झूठी धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसकी जांच के अनुसार, संदिग्ध ने धमकी भरे ईमेल दिल्ली से भेजे थे।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध जगदीश श्रीराम उइके (35) ने आतंकवाद पर एक किताब लिखी है और वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में रह रहा है।

गत दो सप्ताह में 510 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की धमकियां मिलीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं। इससे विमानन कंपनियों को परिचालन और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई थीं।

नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि जांचकर्ताओं ने पाया कि उइके ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), रेल मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री, विमानन कंपनियों के कार्यालयों, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी निकायों को ईमेल भेजे थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उइके पिछले कई साल से दिल्ली में रह रहा है और वहीं से उसने पूरे देश में धमकी भरे ईमेल भेजे। उसके द्वारा भेजे गए ईमेल के आधार पर उसकी पहचान अपराधी के रूप में की गई है। एक केंद्रीय मंत्री को भेजे गए ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता, जैसा कि गूगल द्वारा साझा किया गया है, संकेत देता है कि इसे उइके ने भेजा था। जांच में पाया गया कि उसके मोबाइल फोन का सिम कार्ड उसके नाम पर पंजीकृत था और उसमें उसका नाम था और पता अर्जुनी मोरगांव था।’’

पुलिस के मुताबिक उइके ने 21 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ईमेल भेजा जिसे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी भेजा गया था। पुलिस के अनुसार इसकी वजह से विभिन्न रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

नागपुर के पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उइके का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: दिल्ली से ई-मेल भेजे थे
Previous Post

जौनपुर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Next Post

अयोध्या: 11हज़ार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आकर पिकप चालक की मौत

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: 11हज़ार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आकर पिकप चालक की मौत

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group