Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पेट्रोल, डीजल पर डीलर का कमीशन बढ़ा, ईंधन के खुदरा मूल्य में बदलाव नहीं

admin by admin
October 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन बढ़ा दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। हालांकि, डीलर का कमीशन बढ़ने के बावजूद ईंधन की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके उलट, राज्य के भीतर माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटेंगी।

पेट्रोल की बिक्री पर कमीशन 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 44 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। इसके साथ ही, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने राज्यों के भीतर शुल्क को भी तर्कसंगत बनाया है। इससे कुछ हिस्सों में दरों में 4.5 रुपये प्रति लीटर तक की कमी हो सकती है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 29 अक्टूबर को डीलरों को पत्र लिखकर सभी श्रेणियों में डीलर मार्जिन बढ़ाये जाने की सूचना दी। कंपनी ने लिखा है, ‘‘प्रति माह 170 रुपये प्रति किलोलीटर से कम बिक्री करने वाली खुदरा दुकानों की मुश्किलों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसको देखते हुए पेट्रोल के लिए लगभग 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल के मामले मे 44 पैसे प्रति लीटर डीलर मार्जिन बढ़ाने का निर्णय किया गया है।’’ डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में लगभग आठ साल में यह पहला संशोधन है।

सार्वजनिक क्षेत्र की सभी तीन ईंधन खुदरा विक्रेताओं… आईओसी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने डीलर मीशन में संशोधन की घोषणा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की। आईओसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लंबित मामले के समाधान के बाद इंडियन ऑयल को डीलर मार्जिन में संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह संशोधन 30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगा। इससे उत्पादों के खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बीपीसीएल ने कहा कि संशोधित कमीशन 30 अक्टूबर से प्रभावी होगा। इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एचपीसीएल ने कहा, ‘‘दीपावली के शुभ अवसर पर, एचपीसीएल को 30 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी डीलर कमीशन में संशोधन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इससे पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा…।

कंपनियों ने कहा है कि संशोधन से खुदरा दुकानों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी। डीलर कमीशन को अंतिम बार पांच अक्टूबर, 2016 को संशोधित किया गया था। उस समय इसे बढ़ाकर 1,868.14 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया था।

साथ ही पेट्रोल पर उत्पाद बिल योग्य मूल्य का 0.875 प्रतिशत भुगतान किया जाता है। डीजल पर यह 1,389.35 रुपये प्रति किलोलीटर है। इसके साथ ही बिल योग्य मूल्य का 0.28 प्रतिशत कमीशन मिलता है। तीनों कंपनियों ने राज्य के भीतर माल ढुलाई को भी तर्कसंगत बनाया है। इसके परिणामस्वरूप ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कई स्थानों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होगी।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कहा, ‘‘हमारा देश में टिकाऊ आधार पर पेट्रोल और डीजल कम कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास है और यह सफल हुआ है। इसके अलावा इंडियन ऑयल ने राज्य के भीतर माल ढुलाई की लागत को तर्कसंगत बनाने का काम किया है, जिससे राज्य के भीतर विभिन्न बाजारों में खुदरा बिक्री मूल्य में अंतर कम होगा। इसमें वे भौगोलिक क्षेत्र शामिल नहीं हैं जहां आदर्श आचार संहिता लागू है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य के भीतर माल ढुलाई को तर्कसंगत बनाने के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दूरदराज क्षेत्रों (तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर) में स्थित उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इसके चलते देश के कई भागों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी। (चुनाव वाले राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों में निर्णय बाद में लागू किया जाएगा)।

उन्होंने ‘एक्स’ पर ओडिशा के मलकानगिरी में कुनानपल्ली और कालीमेला का उदाहरण दिया। वहां पेट्रोल की कीमत क्रमशः 4.69 रुपये और 4.55 रुपये कम हो जाएगी और डीजल की दरों में क्रमशः 4.45 रुपये और 4.32 रुपये की कटौती होगी। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत 2.09 रुपये और डीजल की कीमत 2.02 रुपये कम हो जाएंगी।

अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम में भी कई जगहों पर कीमतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘डीलर कमीशन में बढ़ोतरी से पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए हर दिन आने वाले लगभग सात करोड़ नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी…। साथ ही पिछले सात साल से लंबित इस मांग के पूरा होने से पेट्रोल पंप डीलरों और देश भर के 83,000 से अधिक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

Tags: ईंधन के खुदरा मूल्य में बदलाव
Previous Post

ग्रेटर नोएडा में तकिए बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Next Post

जौनपुर: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Related Posts

अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

September 16, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
खेल

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

September 16, 2026
Next Post

जौनपुर: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, दो घायल

Recent Posts

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर स्थित रामनरेश होटल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group