Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच हिंसा : चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक दोनों पक्षों से 115 गिरफ्तारी

admin by admin
October 28, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले के महाराजगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस ने वीडियो फुटेज से चिह्नित दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद दोनों पक्षों से गिरफ्तार कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 115 हो गयी है। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस हिंसा के दौरान पुलिस को मिले एक हजार से अधिक वीडियो फुटेज की वैज्ञानिक जांच के लिए आईटी विशेषज्ञ पुलिस की ‘‘विशेष टीम’’ का गठन कर वीडियो फुटेज जांच के लिए अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ल ने रविवार देर शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 13 अक्टूबर को रामगोपाल मिश्र हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों मारूफ और ननकऊ को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा वीडियो फुटेज से पहचान में आए 14 अक्टूबर को आगजनी व लूटपाट के आरोपी सुशील द्विवेदी व मन्नू नामक दो युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 13 व 14 अक्टूबर की साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़े मामलों में अब तक दोनों पक्षों से 115 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘13 व 14 अक्टूबर को हरदी थाना अंतर्गत कस्बा महराजगंज से प्रारम्भ होकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में आवश्यक साक्ष्य संकलन तथा आगे की विधिक कार्रवाई के लिए ग्यारह सदस्यीय ‘विशेष टीम’ का गठन कर पुलिस लाइन में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो मीडिया कर्मियों तथा जनपद वासियों के पास उपलब्ध अधिक से अधिक वीडियो तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे आपराधिक कृत्य करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान की जा सकेगी और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकेगी।

एसपी ने बताया, ‘‘11 सदस्यीय इस विशेष टीम के गठन के लिए हमने विभाग में मौजूद बीटेक-एमटेक डिग्री धारक साइबर व सूचना प्रौद्योगिकी के जानकार अधिकारियों एवं कर्मियों का चयन किया है। इस विशेष दल का नेतृत्व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राज सिंह करेंगे। टीम में उनके साथ दो इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर तथा पांच आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। टीम में शामिल टीम लीडर उपाधीक्षक राज सिंह, दो इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल बी.टेक. या एम.टेक. डिग्री धारक हैं, उक्त सभी तथा अन्य पुलिस कर्मी साइबर विशेषज्ञ हैं।

एसपी ने बताया, ‘‘यह टीम सभी घटनाओं एवं कार्रवाई के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रदेश में छपने वाले समाचार सूत्रों, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल, सोशल मीडिया तथा उपलब्ध वीडियोज को एकत्रित करेगी, सम्बन्धित थानों से सहयोग लेते हुए अभियुक्तों को चिह्नित कर उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित करेगी। यह नियंत्रण कक्ष पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अग्रिम आदेश तक संचालित होगा और करेगा।

एसपी ने कहा, ‘‘विशेष टीम गठन करने का मकसद है कि वीडियो साक्ष्य के सहारे घटना को लेकर मिलने वाली सूचनाओं की पुष्टि कर घटनाओं के शीघ्र अनावरण व आरोप पत्र दाखिल करने में कोई त्रुटि ना हो, साथ ही राजनैतिक या अन्य कारणों से कोई निरपराध व्यक्ति गलत तरीके ना फंस जाए।

हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए बवाल के बीच गोली चलने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्र (22) की मौत हो गयी थी। इसके बाद महसी, महाराजगंज व बहराइच शहर में 13 व 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। लोगों ने घरों, दुकानों, शोरूम व अस्पताल आदि में तोड़फोड़ व आगजनी कर करोड़ों रुपये की सम्पत्ति का नुकसान किया। घटना में कई लोग घायल हुए। जिले का खासतौर पर महसी महराजगंज क्षेत्र का माहौल खराब हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के हालात अब पूरी तरह से सामान्य है, महसी-महाराजगंज क्षेत्र में अब तनाव नहीं है, बैंक, बाजार व अन्य संस्थान खुल रहे हैं। लोग बाजारों में त्योहार की खरीदारी करते दिख रहे हैं। एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।

Tags: चार और आरोपी गिरफ्तार
Previous Post

मुजफ्फरनगर के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Next Post

बागपत में कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

बागपत में कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group