महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में कम से कम चार नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की सीमा से लगे इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम और सीआरपीएफ की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से दो इनामी समेत 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है। बता दें कि इनमें से दो नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। वहीं, ये तीनों मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। बता दें कि नक्सलियों में SP गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।
पुलिस के मुताबिक, इन नक्सलियों पर पुलिस पर हमला करने,शासकीय संपत्ति को नुक़सान पहुँचाने जैसे मामले दर्ज हैं । तीनों ही नक्सली लगभग सात आठ सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। पुलिस का मानना है कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों से मलंगीर एरिया कमेटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में ऑपरेशंस किए जा सकते हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। बीते 19 अक्टूबर को भी नक्सली दंपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। नक्सली दंपति की पहचान असीन और अंजू के रूप में हुई है। आसिम पर 6 लाख रुपए और अंजू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और नक्सल गतिविधियों के आरोप शामिल है। इस सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत भी बताई जा रही है।








