अयोध्या, प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का आपरेशन सकुशल दर्शननगर ट्रामा सेन्टर में हुआ। श्री त्रिपाठी दर्शननगर ट्रामा सेन्टर की पुरानी विल्डिंग में दूसरी मंजिल आर्थो वार्ड में भर्ती है और उनका स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
श्री महेंद्र त्रिपाठी का मार्ग दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया था, जिनसे वे बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है तथा सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर में नव टांके लगे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेन्द्र त्रिपाठी अपनी बाइक से शाम को अयोध्या धाम बस स्टेशन के पास मांझा बरहटा में बने श्रीराम आडोटोरियम (जहां फिल्मी कलाकारों की रामलीला हो रही है) जा रहे थे, तभी किसी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल होने के दौरान अचेत हो गयें हैं। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ट्रामा सेन्टर दर्शननगर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।
उन्हें घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर दर्शननग र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है।
उनके भाई पूर्णेन्दु त्रिपाठी के अनुसार उनका एक पैर टूट गया है तथा सिर में गम्भीर चोट लगी है। पत्रकार साथियों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।








