Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरियाणा विस चुनाव : हरियाणा में भाजपा ने 49 सीट पर बढ़त बनायी, कांग्रेस 35 सीट पर आगे

admin by admin
October 8, 2024
in देश, राजनीति
0

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 49 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अपनी सीट पर आगे हैं। हालांकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दुष्यंत चौटाला अपनी अपनी सीट पर पीछे हैं।

वहीं जींद जिले में जुलाना सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट और भाजपा के योगेश कुमार के बीच कांटे का मुकाबला है। शुरुआती रुझान में फोगाट जहां कुमार से आगे थीं, वहीं बाद के रुझान में कुमार फोगाट से 3,641 वोट से आगे हो गए।

सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद से ही राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। टीवी चैनलों पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया था लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने बाद में तेजी से बढ़त बना ली।

सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 49 सीट पर और कांग्रेस 35 सीट पर आगे है।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। निर्दलीय चार सीट पर आगे हैं जबकि इनेलो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक-एक सीट पर आगे है। आम आदमी पार्टी अब तक अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट पर कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान विधायक मेवा सिंह से 3,070 मतों से आगे हैं।

गढ़ी सांपला-किलोई सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता हुड्डा भाजपा की मंजू हुड्डा पर 22,182 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।

इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से 4,999 मतों से पीछे हैं। हालांकि, अभय के बेटे और इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला रानिया सीट से अपने दादा और निर्दलीय उम्मीदवार रंजीत चौटाला से 4,997 मतों से आगे हैं।

उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के देवेन्द्र अत्री से 3,177 मतों से आगे हैं, जबकि मौजूदा विधायक और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला पीछे हैं।

निर्दलीय प्रत्याशियों में सावित्री जिंदल हिसार सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रामनिवास रारा से आगे हैं। सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं।

अंबाला कैंट सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनिल विज निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से 1,199 मतों से पीछे हैं।

राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत कर सरकार बनाना चाहती है तो वहीं कांग्रेस को 10 साल बाद राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गयी।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। अग्रवाल ने सोमवार को बताया था कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी।

कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है। राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बहरहाल, भाजपा ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी।

Tags: भाजपा ने 49 सीट पर बढ़त
Previous Post

रुदौली: महिला उप निरीक्षक ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के बारे में किया जागरूक

Next Post

गोंडा और शाहजहांपुर में भारी मात्रा में अवैध रूप से बनाये गये पटाखे बरामद

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Next Post

गोंडा और शाहजहांपुर में भारी मात्रा में अवैध रूप से बनाये गये पटाखे बरामद

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group