अयोध्या, सोमवार को महिला उप निरीक्षक दीपशिखा सिंह व महिला उप निरीक्षक नैना कुशवाहा द्वारा पी डी टेक्निकल इंटर कालेज थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के बारे में जागरूक किया गया।
जिनमें उनको महिला पावर लाइन नंबर 1090 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 एंबुलेंस सेवा 108 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया व उनकी समस्याओं को सुना गया वह अन्य जानकारियां साझा की गई।


