भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का खूबसूरती के मामले में कोई जवाब नहीं है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इनके गानों को सुनने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। इनका गाना या डांस वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर हिट हो जाता है। भोजपुरी फिल्मों में कई प्रसिद्ध सितारों के साथ अक्षरा सिंह ने डांस वीडियो में काम किया है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के भोजपुरी गाने ‘ललईया चूस राजा जी’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह गाना वैसे भी बहुत पुराना है, लेकिन आज भी इसके फैंस हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा आधी रात को एक-दूसरे से बेजोड़ प्यार करते हैं, जिसे उनके प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया है।
साथ ही अक्षरा को थाई स्लिट गाउन में बोल्ड रूप में देखा जा सकता है। उनकी खूबसूरत अदाओं ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों गाने में उत्साह और रोमांटिक डांस मूव्स दिखा रहे हैं।
पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने भोजपुरी का सबसे रोमांस सॉन्ग, “ललईया चूसराजा जी” गाया है। इस गाने में उनकी आवाज बेहतरीन है। मनीष तिवारी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा हैं।








