Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Lebanon:पेजर अटैक के बाद रेडियो-लैपटॉप और मोबाइल में ब्लास्ट, अब तक 14 लोगों की मौत, 450 घायल

admin by admin
September 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के एक दिन बाद अब इजरायल की तरफ से नए अटैक की बात सामने आ रही है। लेबनान में उस वक्त फिर से हड़कंप मच गया जब हिज़्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रेडियो (वॉकी-टॉकी) में विस्फोट हो गया। अब हिजबुल्ला के आतंकवादी दहशत में हैं कि कब किस चीज से विस्फोट हो जाए।

वॉकी टॉकी में विस्फोट से 20 लोगों की मौत हो गई है और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इससे ठीक एक दिन पहले हिज्बुल्ला सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैकड़ों पेजर में अचानक विस्फोट होने से अफरा तफरी मच गई थी। इस विस्फोट में दो बच्चों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए और लगभग 2,800 अन्य घायल हुए हैं।

हिज्बुल्ला अधिकारियों ने बताया कि खबरों के मुताबिक वॉकी-टॉकी और सौर उपकरणों से भी निशाना बनाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि धमाकों में कम से कम 14 लोग मारे गए और करीब 450 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस के संवाददाताओं ने बताया कि एक दिन पहले पेजर विस्फोट से मारे गए हिज्बुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे को बेरूत में सुपुर्द ए खाक करते समय भी कई धमाके सुने गए।

दक्षिणी तटीय शहर सिडोन में एपी के एक फोटोग्राफर ने धमाकों की वजह से एक कार और एक मोबाइल फोन की दुकान को क्षतिग्रस्त होते देखा। हिज्बुल्ला के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए एपी को बताया कि समूह द्वारा इस्तेमाल किए गए वॉकी-टॉकी में धमाका किया गया। लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक बेरूत और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली में विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम एक लड़की घायल हो गई।

ये धमाके ऐसे समय हुए हैं जब मंगलवार को सिलसिलेवार देशभर में हुए पेजर धमाकों के बाद लेबनान में भ्रम और गुस्से की स्थिति है। लेबनान और सीरिया के कई हिस्सों में हिज्बुल्ला सदस्यों द्वारा इस्तेमाल किए गए सैकड़ों पेजर में विस्फोट होने से दो बच्चों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए और लगभग 2,800 अन्य घायल हुए हैं। इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष के बीच इन विस्फोटों के बाद तनाव और बढ़ गया है, जिसके एक पूर्ण युद्ध में तब्दील होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अभी भी आकलन कर रहा है कि यह हमला गाजा में इजराइल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम के लिए बातचीत के प्रयासों को कैसे प्रभावित कर सकता है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने एहतियातन बुधवार को लेबनान के साथ लगती अपनी सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की है।

पेजर में धमाके के मामले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह गुरुवार यानी 19 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे पहला संबोधन देंगे। इससे पहले मंगलवार को हिजबुल्लाह ने कहा था कि इस हमले से इजराइल के खिलाफ उनकी लड़ाई को और ताकत मिली है।

Tags: Lebanon:पेजर अटैक के बाद
Previous Post

मेरठ में गोकशी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

Next Post

बलिया में सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 31 का 20 मीटर हिस्सा बहा

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

बलिया में सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 31 का 20 मीटर हिस्सा बहा

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group