Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना; जांच के लिए समिति गठित

admin by admin
September 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मथुरा जिले में वृंदावन के पास एक मालगाड़ी के 25 वैगन के पटरी से उतरने की घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

बुधवार रात करीब आठ बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने की घटना से मार्ग पर करीब 30 ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि सामान्य परिचालन बहाल करने के लिए पटरियों को साफ करने का काम चल रहा है और कल रात से करीब 500 कर्मचारी इस काम में लगे हैं।

आगरा रेल मंडल के प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया था कि राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे रात करीब आठ बजे वृंदावन यार्ड को पार करते वक्त पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया था कि इस घटना की वजह से तीन रेलवे लाइन पर यातायात ठप हो गया है।

बृहस्पतिवार सुबह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता पहले पटरियों को साफ करना है और फिर हम अन्य पहलुओं पर ध्यान देंगे।’

जोशी ने बताया कि वृंदावन रोड और आझई स्टेशनों के बीच हुई इस दुर्घटना में करीब 30 ट्रेनें प्रभावित हुईं। जोशी ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारी तोड़फोड़ समेत किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस समय दुर्घटना के मूल कारण का खुलासा करना मुश्किल है।

मथुरा—पलवल के बीच पटरी से उतरी कोयले से भरी मालगाड़ी के 25 में से 4 वैगन हटा दिए गए हैं तथा अन्य को हटाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

आगरा मण्डल की जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार देर शाम आगरा की ओर से मथुरा होते हुए राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित पॉवर प्लांट जा रही मालगाड़ी के 25 वैगन वृन्दावन रोड व आझई स्टेशन के मध्य पटरी से उतर गए थे। जिसके चलते अनेक गाड़ियों को निरस्त करना पड़ा तथा कईयों को मार्ग परिवर्तन कर निकाला गया।

उन्होने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य की देखरेख का कार्य त्वरित गति से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर रेलवे इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक उमेश चंद्र जोशी एवं आगरा मण्डल के प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। वे लगातार निगरानी करते हुए सभी ट्रैक चालू कराने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि चूंकि सभी वैगन में कोयला भरा हुआ है इसलिए उन्हें पटरी से उतरे वैगन से उतारकर दूसरे वैगनों में अपलोड करने में समय लग रहा है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार देर रात तक दिल्ली—मथुरा के सभी ट्रैक चालू कर लिए जाएंगे।

श्रीवास्तव ने बताया कि अभी भी एक ट्रैक चालू है जिसके माध्यम से खाली वैगन को अपलोड किए जाने का कार्य चल रहा है।

Tags: पटरी से उतरने की घटना
Previous Post

मथुरा में झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, सात युवक गिरफ्तार

Next Post

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लोगों से वैदिक जीवन अपनाने का किया आह्वान; बोले- सनातन धर्म के उदय का समय, इसके प्रति विश्व का दृष्टिकोण बदल रहा

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लोगों से वैदिक जीवन अपनाने का किया आह्वान; बोले- सनातन धर्म के उदय का समय, इसके प्रति विश्व का दृष्टिकोण बदल रहा

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group