Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, मुख्य अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

admin by admin
September 18, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में विस्फोट के मामले में मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिरोजाबाद के शाहाबाद स्थित नौशहरा क्षेत्र में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में सोमवार देर रात हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पटाखा निर्माता और उसके दो पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने साजिशन विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया और हत्या करने के इरादे से उसमें आग लगाई।

शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण तिवारी ने बताया कि विस्फोट के मामले में मुख्य अभियुक्त भूरे खां उर्फ़ नवी अब्दुल्ला के बारे में पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि वह शिकोहाबाद क्षेत्र में छिपा हुआ है और भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने बताई गई जगह पर तलाश शुरू की तो भूरे खां नजर आया।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने खां को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस दल पर गोलियां चलाई। जवाब में पुलिस दल ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

फिरोजाबाद के शाहाबाद स्थित नौशहरा क्षेत्र में सोमवार देर रात पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 11 लोग घायल भी हुए हैं।

जिला अस्पताल के अनुसार, मृतकों की पहचान मीरा देवी (45), अमन (20), गौतम कुशवाहा (18), कुमारी इच्छा (तीन) और अभिनय (दो) के रूप में हुई है। इच्छा और अभिनय भाई-बहन हैं।

कोतवाली शिकोहाबाद के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि जिस मकान में विस्फोट हुआ वह मकान प्रेम सिंह कुशवाहा का है और वह पूरी तरह जमींदोज हो चुका है। यह मकान पटाखों का निर्माण एवं उनकी बिक्री करने वाले भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला ने किराए पर ले रखा था।

एसएचओ ने बताया कि हादसे में मारी गई मीरा देवी के पुत्र पवन कुशवाहा ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103 (1), 288 (विस्फोटक पदार्थ के साथ लापरवाही), 325 (किसी को गंभीर रूप से चोट पहुंचाना), 66 (2) (गठजोड़ कर आपराधिक साजिश) एवं विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नौशहरा निवासी भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला और उसके दो पुत्रों ताज एवं राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पवन कुशवाहा ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘हमारे गांव में भूरा उर्फ नवी अब्दुल्ला लंबे समय से पटाखों का कारोबार कर रहा था। भूरा का लाइसेंस आबादी क्षेत्र से बाहर के इलाकों के लिए वैध था, लेकिन उसने लाइसेंस में बताए गए स्थान पर विस्फोटक पदार्थ नहीं रखे थे। वह उसे आबादी वाले इलाकों में रखता था। भूरा ने अपने बेटों ताज, राजा और अन्य के साथ मिलकर साजिश के तहत अपने किराए के मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखे थे। साजिश के तहत तीनों ने विस्फोटक पदार्थ में आग लगा दी और भाग गए।’’

उन्होंने कहा, ‘इसके कारण बहुत बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें मेरे और मेरे पड़ोसी के परिवार के सदस्य मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। आरोपियों ने हत्या के इरादे से गोदाम में आग लगाई थी।

Tags: अभियुक्त पुलिस से मुठभेड़
Previous Post

बिहार : सरकारी कार्यालय से शराब की 135 बोतलें बरामद, सात लोग गिरफ्तार

Next Post

बरेली में दो हाथी दांत संग पकड़े गए तीन अंतरराज्यीय तस्कर

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

बरेली में दो हाथी दांत संग पकड़े गए तीन अंतरराज्यीय तस्कर

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group