Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैसे आईटी की त्रुटियों से अक्सर गलत दवा या खुराक दे दी जाती है

admin by admin
September 14, 2024
in Featured, देश
0

सिडनी, (द कन्वरसेशन) अस्पताल में आपको दवा दिये जाने के दौरान एक कंप्यूटर आपके डॉक्टर को दवा की उपयुक्तता और उसकी खुराक के बारे में संकेत देता है। स्वास्थ्य कर्मी जब कंप्यूटर पर मरीज के रिकॉर्ड को अद्यतन करते हैं तो उन्हें सही स्थान पर उपयुक्त जानकारी भरनी होती है या सूची में उपलब्ध विकल्पों में से किसी को चुनना होता है।

लेकिन जैसा कि शोध कार्यों से पता चलता है कि ये इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियां पूरी तरह से सही नहीं हैं।

हमारा नया अध्ययन दर्शाता है कि ये तकनीक-संबंधी गलतियां कितनी बार होती हैं और मरीजों की सुरक्षा के लिए इनका क्या मतलब है। अक्सर ये प्रोग्रामिंग त्रुटियों या खराब डिजाइन के कारण होती हैं और कंप्यूटर का उपयोग करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से इनका कम संबंध होता है।

हमने क्या देखा? हमें क्या पता चला?

हमारी टीम ने एक प्रमुख मेट्रोपोलिटन अस्पताल में चिकित्सकों की 35,000 से अधिक (दवा लिखी हुई) पर्चियों की समीक्षा की ताकि यह समझा जा सके कि तकनीक-संबंधी त्रुटियां कितनी बार होती हैं।

हमने उन त्रुटियों पर ध्यान केंद्रित किया, जो तब होती हैं, जब दवाएं कंप्यूटर-आधारित प्रणाली के माध्यम से दी जाती हैं। कई अस्पतालों में, इन प्रणालियों ने क्लिपबोर्ड की जगह ले ली है, जो पहले मरीज के बिस्तर से लटका कर रखा जाता था।

हमारे शोध से पता चला है कि दवा से संबंधित तीन में से एक त्रुटि तकनीक से जुड़ी हुई है।

हमने यह भी जांच की कि समय के साथ प्रौद्योगिकी से संबंधित त्रुटियां कैसे बदली हैं, इसके लिए हमने समय आधारित तीन चरणों में त्रुटियों की दरों की समीक्षा की। हम उम्मीद कर सकते हैं कि जैसे-जैसे स्वास्थ्य पेशेवर प्रणाली से अधिक परिचित होते जाएंगे, समय के साथ प्रौद्योगिकी से संबंधित त्रुटियां भी कम होती जाएंगी।

त्रुटियां कैसे होती हैं?

ये कई कारणों से हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, दवा लिखने वाले को किसी दवा की संभावित खुराक के विकल्पों की एक लंबी सूची मिली हो और वह गलती से गलत विकल्प चुन सकता है।

हमारे अध्ययन में, हमने पाया कि उच्च जोखिम वाली दवाएं अक्सर प्रौद्योगिकी-संबंधी त्रुटियों से जुड़ी होती हैं। इनमें ऑक्सीकोडोन, फेंटेनाइल और इंसुलिन शामिल हैं, जिनमें से सभी को गलत तरीके से निर्धारित किये जाने पर गंभीर नुकसानदेह प्रभाव हो सकते हैं।

कंप्यूटर का उपयोग करने पर मरीज की देखभाल में किसी भी समय प्रौद्योगिकी से संबंधित त्रुटियां भी हो सकती हैं।

अमेरिका में एक मामले में एक नर्स ने मरीज को गलत दवा दे दी। उसने यह दवा एक कंप्यूटर नियंत्रित डिस्पेंसिंग कैबिनेट (जिसे स्वचालित डिस्पेंसिंग कैबिनेट के रूप में जाना जाता है) से प्राप्त की। इसका उपयोग दवाओं को संग्रहीत करने, वितरित करने और ट्रैक करने के लिए किया जाता है।

प्रणाली ने अपनी खराब डिजाइन के कारण, नर्स को सिर्फ दो अक्षर के जरिये दवा खोजने की अनुमति दी। जबकि अच्छी डिजाइन में सिर्फ दो अक्षरों के साथ दवा का कोई विकल्प प्रदर्शित नहीं होता। नर्स ने मरीज के लिए गलत दवा का चयन किया और उसे दे दी, जिस कारण दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई और नर्स को आपराधिक मुकदमे का सामना करना पड़ा।

इस साल की शुरुआत में हमने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड सिस्टम में एक त्रुटि के बारे में सुना। इसने 1,700 से अधिक गर्भवती महिलाओं के प्रसव की तारीख की गलत गणना की, जिस कारण संभवतः समय से पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

क्या कुछ सुरक्षा को बेहतर करेगा?

हमारे अस्पतालों में बढ़ते डिजिटाइजेशन के कारण प्रौद्योगिकी आधारित गलतियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। और यह बात हम अपनी स्वास्थ्य प्रणाली में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग में त्रुटियों की संभावना से पहले कर रहे हैं।

हम कागज-आधारित रिकॉर्ड की ओर लौटने की बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब तक हम कंप्यूटर-आधारित प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध नहीं होते, हम स्वास्थ्य सेवा में डिजिटल प्रणाली की अपार संभावनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे।

कंप्यूटर प्रणालियों की लगातार निगरानी और उन्हें अद्यतन करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें उपयोग में आसान और सुरक्षित बनाया जा सके और समस्याओं को भयावह होने से रोका जा सके।

Tags: गलत दवा या खुराक
Previous Post

यूपी में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, 13 आईएएस अफसर का हुआ Transfer

Next Post

प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post

प्रधानमंत्री के आवास में बछिया का जन्म, ‘दीपज्योति’ रखा नाम

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group