Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
in क्राइम, देश
0
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के सिलसिले में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के रहने वाले डॉ मनीष कुमार के रूप में हुई है। ईओयू ने उन्हें रविवार को पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया। टीआरई-3 मामले की जांच में अब तक ईओयू 296 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

ईओयू द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘जांच में पता चला है कि डॉ. मनीष कुमार का संबंध डॉ. शिव से था, जो संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया का पुत्र है। संजीव मुखिया नीट (यूजी)-2024 प्रश्नपत्र लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड है, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। वह कई अन्य मामलों में भी वांछित है। डॉ. मनीष कुमार टीआरई-3 परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने तथा धन लेकर अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित कराने की साजिश में शामिल था।’’

बयान के अनुसार, डॉ. मनीष कुमार को प्रत्येक अभ्यर्थी के बदले 50,000 रुपये देने का वादा किया गया था। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से दो-तीन दिन पहले, 15 मार्च 2024 को निर्धारित परीक्षा से पूर्व, करीब 30 अभ्यर्थियों को पटना से हजारीबाग के एक होटल में पहुंचाया, जहां उन्हें परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया।

ईओयू ने बताया कि डॉ. मनीष कुमार ने वर्ष 2021 में पटना स्थित नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने कैमूर जिले में सरकारी चिकित्सक के रूप में भी सेवा दी थी, लेकिन बाद में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वह स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।

बीपीएससी ने 15 मार्च 2024 को प्राथमिक शिक्षक और मध्य विद्यालय शिक्षक पदों के लिए टीआरई-3 परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की थी।

Tags: बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

Next Post

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Related Posts

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group