लखनऊ, उत्तर प्रदेश में तबादला का दौर शुरू हो गया है। यहां बड़े पैमाने में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। साथ ही कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह को लखनऊ का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं निधि गुप्ता DM अमरोहा बनी हैं। इस बाबत में सरकार की ओर ओर से लिस्ट जारी की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, घनश्याम मीना DM हमीरपुर, दिनेश DM जौनपुर जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं। वहीं रविंद्र मंडेर DM प्रयागराज और अरविंद बंगारी DM आगरा बने हैं। नवनीत चहल DM आजमगढ़ और रवीन्द्र सिंह फ़तेहपुर के DM बनाए गए हैं।
यूपी सरकार द्वारा जारी के आदेश के मुताबिक निधि गुप्ता का तबादला अमरोहा कर दिया गया है। वो अमरोहा डीएम पद सँभालेंगी, वहीं घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं। आईएएस अधिकारी दिनेश को जौनपुर के डीएम पद की ज़िम्मेदारी दी गई है। रविंद्र मंडेर को प्रयागराज भेजा गया है वो डीएम प्रयागराज पद सँभालेंगे। 



