Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मध्य प्रदेश : इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई यात्री घायल नहीं

admin by admin
September 7, 2024
in देश
0

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है। अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी। अधिकारी के मुताबिक, पटरी से उतरे डिब्बे इंजन के ठीक पीछे थे। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरने की घटना प्लेटफॉर्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई।

पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) मधुर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “ट्रेन का निर्धारित आगमन समय सुबह 5.35 बजे था। यह दुर्घटना सुबह 5.38 बजे हुई, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और अन्य डिब्बों को बेपटरी होने से बचा लिया।”

वर्मा ने कहा, “इंजन से सटे दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि हादसे के बाद यात्री ट्रेन से उतर गए और पास की पटरियों पर यातायात लगभग आधे घंटे तक रोक दिया गया।

वर्मा ने बताया, “जांच के लिए एक बहु-विभागीय समिति गठित की गई है।” उन्होंने कहा कि रेल यातायात पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि स्टेशन का केवल एक प्लेटफॉर्म परिचालन के लिए बंद था।

पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, “जब यह घटना हुई, तब ट्रेन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी। जांच के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर रेल यातायात सामान्य है।

Tags: दो डिब्बे पटरी से उतरे
Previous Post

बलिया: वाहनों से अवैध वसूली मामले में मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

Next Post

फिर गोलियों की आवाज से गूंजा Manipur, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

फिर गोलियों की आवाज से गूंजा Manipur, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group