Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीएम सूर्य घर योजना: अयोध्या, वाराणसी व गोरखपुर में चलेगा बड़ा अभियान

admin by admin
June 29, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को बढ़ावा देने के लिये अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में जल्द ही बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाएगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अयोध्या, वाराणसी और गोरखपुर में जल्द ही बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुहिम ‘इन्टीग्रेटेड मार्केटिंग कम्यूनिकेशंस (आईएमसी) मॉड्यूल’ पर आधारित होगी।

उन्होंने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के लिये तैयार की गयी कार्ययोजना पर उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपीनेडा) ने काम शुरू कर दिया है तथा इस वृहद अभियान के संचालन के लिए दो करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

प्रवक्ता का कहना था कि इस अभियान के तहत प्रमुख स्थानों पर बैनर, बिलबोर्ड लगाने, बूथ कैंप लगाने, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में कार्यक्रम और गतिविधियां कराने के साथ-साथ पर्चे भी बांटे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि तीनों शहरों में सौर मेलों का भी आयोजन किया जाएगा जिसके जरिए केंद्र और राज्य की सौर एवं अन्य प्रकार की अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जाएगा।

अयोध्या और वाराणसी को पहले से ही सौर सिटी के तौर पर विकसित करने की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में व्यापक अभियान के जरिए अब गोरखपुर में भी सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यापक प्रचार-प्रसार का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत उद्योग मंडलों, बार एसोसिएशन, रेड क्रॉस और सिविल सोसाइटीज में कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। उनके मुताबिक इसके अलावा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), अवध विश्वविद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा अन्य प्रसिद्ध कॉलेजों एवं स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य भारत में घरों को मुफ़्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी साल 15 फरवरी को की थी। इस योजना के तहत घरों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से पूरे देश में एक करोड़ घरों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Tags: पीएम सूर्य घर योजना
Previous Post

नोएडा में घर के बाहर सड़क पर मां संग बैठी मासूम बच्ची को कार ने कुचला, हालत गंभीर

Next Post

दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक कार का पीछा कर अगवा भाई-बहन को बचाया

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन
अयोध्या

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post

दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक कार का पीछा कर अगवा भाई-बहन को बचाया

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group