Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली : आईजीआई हवाई अड्डे के ‘टर्मिनल-एक’ की छत का हिस्सा गिरने से एक की मौत, छह घायल

admin by admin
June 28, 2024
in Uncategorized
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा।

नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब साढ़े पांच बजे घटना की सूचना मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 (टी-1) पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि छत के अलावा सहारा देने के लिए लगाए गए खंभे (सपोर्ट बीम) भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ में खड़ी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ‘पिक-अप और ड्रॉप एरिया’ वह भाग है जहां यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहन खड़े होते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को हवाई अड्डे के पास स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि छह घायलों में से एक को उस कार से बचाया गया, जिस पर लोहे का बीम गिरा था।

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक पर हुए हादसे के बाद यहां मलबा हटाने का काम जारी है।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) ऊषा रंगनानी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टर्मिनल-1’ के बाहर वाला ‘शेड’ ध्वस्त होने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह शेड प्रस्थान स्थल के द्वारा संख्या एक से द्वार संख्या दो तक फैला था।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग घायल हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।

नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में हवाई अड्डे के ‘टी-1′ पर छत का एक हिस्सा गिरने की घटना की निगरानी कर रहा हूं। घटनास्थल पर बचावकर्मी काम कर रहे हैं। साथ ही एयरलाइनों को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है।’ उन्होंने कहा, ‘घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।’

सूत्रों ने बताया कि टर्मिनल-एक पर उड़ानों का प्रस्थान दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है और हवाई अड्डा संचालक अस्थायी रूप से परिचालन को ‘टर्मिनल-दो’ और ‘टर्मिनल-तीन’ पर स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। टर्मिनल-एक केवल घरेलू उड़ानों का संचालन करता है।

सूत्रों ने बताया कि छत का हिस्सा गिरने की घटना के तुरंत बाद उड़ानों का प्रस्थान स्थगित कर दिया गया। हालांकि, जो यात्री पहले से ही टर्मिनल के अंदर थे, वे अपनी उड़ानों में सवार हो गए।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा तड़के करीब पांच बजे गिर गया। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सकीय मदद प्रदान कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के कारण टर्मिनल-1 से सभी विमानों का प्रस्थान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘चेक-इन काउंटर’ बंद कर दिए गए हैं।

टर्मिनल पर विमानों का प्रस्थान स्थगित होने के कारण कुछ उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।

इंडिगो विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण टी-1 पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘इससे दिल्ली में उड़ानें रद्द हो गई हैं क्योंकि यात्री टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। टर्मिनल के अंदर पहले से मौजूद यात्री अपनी नियोजित उड़ानों में सवार हो सकेंगे, लेकिन जिन यात्रियों को दिन में (अन्य समय पर) उड़ानों में सवार होना था, उन्हें अन्य विकल्प दिए जाएंगे।’’

स्पाइसजेट विमानन कंपनी ने सोशाल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उड़ानें रद्द कर दी गई हैं क्योंकि टी-1 अगले नोटिस तक संचालन के लिए आंशिक रूप से बंद रहेगा।

Tags: दिल्ली : आईजीआई हवाई अड्डे
Previous Post

मुजफ्फरनगर में बेरहमी से पत्नी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

रोहित का अर्धशतक, भारत गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में

Related Posts

Uncategorized

बलिया के बड़ागांव मनियर में गोरख वर्मा ने अपने भैंस का पांचवां बर्थडे धूमधाम से मनाया

September 3, 2026
Uncategorized

पटना: कंकड़बाग में सर्राफा व्यापारी को मारी गोली, दुकान में पीछे के दरवाजे से घुसा था बदमाश

August 15, 2026
Uncategorized

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

May 30, 2026
Uncategorized

LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

May 14, 2026
Next Post

रोहित का अर्धशतक, भारत गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group