Friday, December 12, 2025
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
Advertisement
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result

यूपी के मंत्रिमंडल ने अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण को दी मंजूरी

admin by admin
June 25, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विश्वस्तरीय भारतीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। संग्रहालय के निर्माण के लिये पर्यटन विभाग 90 साल के लिये पट्टे पर जमीन देगा।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि ‘टाटा संस’ कंपनी ने केन्द्र सरकार के जरिये एक प्रस्ताव राज्य को दिया था, जिसमें कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व कोष (सीएसआर फंड) से 650 करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या में एक विश्व स्तरीय भारतीय मंदिर संग्रहालय के निर्माण की पेशकश की गई थी।

सिंह ने कहा कि इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए 100 करोड रुपए देने का प्रस्ताव किया गया था। सिंह ने कहा कि इन प्रस्तावों को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर संग्रहालय के निर्माण के लिये पर्यटन विभाग एक रुपये की लीज पर 90 साल के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी।

भारतीय मंदिरों की समृद्ध स्थापत्य परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक संग्रहालय बनाया जाएगा और इस परियोजना के लिए 25 एकड़ भूमि की पहचान कर ली गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों का शहर में लंबे समय तक ठहराव सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाएं शुरू करने का सुझाव दिया था।

इस परियोजना के बारे में पिछले साल अक्टूबर में बात हुई थी। मोदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह सुझाव दिया था।

पर्यटन मंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये एक अन्य फैसले के बारे में बताया कि प्रदेश में विमान संपर्क बढ़ाने के मद्देनजर लखनऊ, प्रयागराज और कपिलवस्तु (सिद्धार्थ नगर) में निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) के तहत हेलीपैड बनाकर हेलीकाप्टर सेवाएं चालू करने के प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने पूरे प्रदेश में अनुप्रयुक्त धरोहर इमारतों को पीपीपी मोड पर पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय लिया है, जिससे पर्यटन क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं और आम लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इनमें से आज ऐसी तीन इमारतों कोठी रोशनुद्दौला (लखनऊ), बरसाना जल महल (मथुरा) और शुक्ला तालाब (कानपुर) को चुना गया है।

मंत्री ने बताया कि इनके लिये तकनीकी निविदा, तकनीकी प्रस्तुतीकरण एवं वित्तीय निविदा को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं के बेहतर इस्तेमाल के लिए पर्यटन नीति 2022 लागू की गयी थी।

उन्होंने बताया कि उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके, इसके लिए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ‘टूरिज्म फैलोशिप’ कार्यक्रम के तहत शोधार्थियों के चयन के लिए एक कार्यक्रम को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है।

Tags: यूपी के मंत्रिमंडल ने अयोध्या में विश्व स्तरीय

Recent Posts

  • ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा
  • बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी देने वाले विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी
  • अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट से घरों को नुकसान, छह लोग घायल
  • बरेली में तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण, तलाश जारी
  • ईडी ने उत्तर प्रदेश से संबंधित अवैध कफ सिरप मामले में विभिन्न राज्यों में मारे छापे

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा

ऑस्ट्रेलिया : स्काईडाइवर छलांग लगाने के बाद 15 हजार की ऊंचाई पर विमान के ‘टेल’ में फंसा

December 12, 2025
सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्रालय ने किया विचार

बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी देने वाले विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी

December 12, 2025
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट से घरों को नुकसान, छह लोग घायल

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गैस विस्फोट से घरों को नुकसान, छह लोग घायल

December 12, 2025
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in