Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में विधानसभा की 10 रिक्त सीट पर उपचुनाव; कड़ा मुकाबला होने के आसार

admin by admin
June 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब 10 रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए मुकाबला कड़ा होने के आसार हैं साथ ही सत्तारूढ़ दल के समक्ष अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करने का दबाव है।

यद्यपि भारत निर्वाचन आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीख तय नहीं की है, लेकिन लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मतदाताओं की कसौटी पर खुद को खरा साबित करने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है।

सपा और कांग्रेस दोनों ने 10 सीट पर उपचुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत नौ विधानसभा सदस्यों के सांसद चुने जाने और एक विधायक को सजा सुनाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट रिक्त हो गयी हैं और इन्हीं सीट के लिए उपचुनाव होने हैं।

उप्र विधानसभा के विशेष सचिव ब्रजभूषण दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ”भारत निर्वाचन आयोग को 10 सीट रिक्त होने की सूचना भेज दी गयी है और प्रक्रिया के तहत छह माह के भीतर इन सीट पर उपचुनाव कराये जा सकते हैं।”

वर्ष 2022 में इनमें से पांच सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं जबकि एक सीट तब उसके गठबंधन में रहे राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जीती। एक सीट भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के खाते में गई जबकि तीन सीटें भाजपा ने जीती थीं।

हालांकि उपचुनाव के नतीजे राज्य विधानसभा में भाजपा के लिए संख्यात्मक रूप से महत्वहीन होंगे क्योंकि वहां उसके पास पर्याप्त बहुमत है लेकिन नतीजे दोनों पक्षों के मनोबल को प्रभावित करेंगे क्योंकि भाजपा को कोई और नुकसान विपक्षी सपा और कांग्रेस को अपनी बढ़त को और मजबूत करने में मदद करेगा।

सपा और कांग्रेस ने जहां विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेंगे वहीं भाजपा भी अपनी ‘विश्वसनीयता’ बढ़ाने के लिए उपचुनावों में ‘कुछ खास’ करने की तैयारी कर रही है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ” कहीं कोई दबाव नहीं है बल्कि राजग पूरी मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगा। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनसेवा और चुनाव के लिए तैयार रहता है और जाहिर सी बात है कि विधानसभा की सीटें रिक्त हुई हैं तो पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और खास उपलब्धि हासिल करेगी।”

गठबंधन के दलों को सीट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ”यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा लेकिन संगठन और सरकार के स्तर पर हम लोग पूरे उत्साह से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर चुके हैं।”

इस सिलसिले में जब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्‍य प्रवक्‍ता और राष्‍ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि ”सभी रिक्त सीट पर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है और कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में हम लोग पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और इस उपचुनाव में भी भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि ”लोकसभा चुनाव में प्रबंधन के लिए बनायी गयी कमेटी इन 10 सीट पर अपनी तैयारी कर रही है और राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संसद सत्र के बाद इसके लिए नये सिरे से कमेटी बनाएंगे।”

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ”होने वाले उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा और जल्द ही गठबंधन के नेता बैठक कर सीटों पर और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।”

बहुजन समाज पार्टी के एक नेता ने बताया कि पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को लखनऊ में सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन ने राज्य की 80 में से 43 सीटों पर जीत हासिल की जिसमें सपा को 37 और कांग्रेस को छह सीट मिलीं।

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 33 सीटें जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को दो और अपना दल (एस) को एक सीट मिली। इस चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुला।

Tags: उप्र में विधानसभा की 10 रिक्त
Previous Post

मायावती ने डेढ़ माह में फैसला पलटा; भतीजे आकाश आनन्‍द को फिर बनाया ‘उत्तराधिकारी’

Next Post

बीजेपी प्रवक्ता के साथ अभद्रता करने पर TI निलंबित

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
Next Post

बीजेपी प्रवक्ता के साथ अभद्रता करने पर TI निलंबित

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group