Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ के Balodabazar धार्मिक स्थल में हुई तोड़फोड़ के बाद बवाल, कलेक्ट्रेट और एसपी चैंबर को किया आग के हवाले

admin by admin
June 11, 2024
in क्राइम, देश
0

रायपुर: बलौदा बाजार जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट और SP ऑफिस में आगजनी की घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को हिलाकर रख दिया है। हालात ऐसे बन गए थे कि अधिकारी कर्मचारी जान बचाने के लिए कार्यालय छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं, अब मामले में प्रशासन एक्शन मोड पर आ गई है।

बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। फिलहाल हालात काबू में हैं, लेकिन मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बन की तैनाती की गई है। साथ ही गृहमंत्री ने स्थानीय नेताओ और रहवासियों को अलसुबह तक बैठक लेकर शांति बनाए रखने की अपील की है।

बता दें कि बलौदाबाजार में सोमवार को उग्र प्रदर्शन हुआ। उग्र लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। करीब 300 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। साथ ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में कई घायल हो गए।

दरअसल, 15 मई की देर रात धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया था। इसके विरोध में लोग कई दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जैतखाम को नुकसान पहुंचाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहले ही न्यायिक जांच के निर्देश दे चुके हैं। हालांकि समाज के लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपी नहीं हैं।

वहीं, दशहरा मैदान में सोमवार को शांतिपूर्ण चल रहा प्रदर्शन दोपहर के बाद अचानक उग्र हो गया। इस घटना के बाद CM विष्णु देव साय ने बैठक लेकर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तेजी से हालात को नियंत्रण करने में जुट गई। इस बीच CM ने सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से शांतिपूर्ण अपनी बात रखने की अपील की है।

वहीं, मामले की जानकारी होते ही उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा और दयालदास बघेल देर रात बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए मामले की पूरी जांचकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने की बात कही है। इसके साथ ही सभी नेताओ ने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बताया गया कि गृहमंत्री विजय शर्मा सुबह तक स्थानीय नेताओ और रहवासियों से चर्चा कर उन्हें शांति बनाए रखने का निर्देश देते रहे।

बलौदाबाजार जिले के में हुई तोड़फोड़ को लेकर आज एक समाज के लोगों ने प्रर्दशन किया। बलौदाबाजर कलेक्ट्रेट के सामने पूरे समाज के लोगों ने धरना दिया। ​वहीं पुलिसबलों पर भी हमला किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। जिससें कई पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। कलेक्टर और एसपी चैंबर को आग के हवाले कर दिए हैं।

मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हो गई है। साथ ही हिंसा को नियंत्रण करने के लिए रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी तोड़फोड़ की गई।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के  बलौदाबाजार जिले की एक बस्ती में बने धार्मिक स्थल के पूजा स्थल में तोड़-फोड़ की गई। बताया जा रहा है ​कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। इसके बाद समाज के लोगों ने चक्काजाम किया। बलौदा बाजार जिले में बवाल के बाद सरकार हरकत में आई।

धार्मिक स्थल तोड़-फोड़ मामले की अब स्पेशल जांच होगी। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विजय शर्मा ने अधिकारियों को इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया- पवित्र अमर गुफा में 15-16 मई की दरम्यानी रात को धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने वाली इस घटना की “न्यायिक जांच” करवाई जाएगी।

Tags: छत्तीसगढ़ के Balodabazar धार्मिक
Previous Post

मलावी के उपराष्ट्रपति को लेकर उड़ान भरने के बाद लापता हुए सैन्य विमान की तलाश में जुटे सैनिक

Next Post

रुदौली: अवैध खनन रोकने गई खनन टीम से माफियाओं ने की बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

रुदौली: अवैध खनन रोकने गई खनन टीम से माफियाओं ने की बदसलूकी, मुकदमा दर्ज

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group