Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव सपा संसदीय दल के नेता होंगे, विधानसभा की सदस्यता छोड़ेंगे

admin by admin
June 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के संसदीय दल के नेता होंगे, जिसकी औपचारिकता शीघ्र ही दिल्‍ली में पूरी होगी। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पार्टी के एक वरिष्‍ठ नेता ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अखिलेश यादव ही सपा संसदीय दल के नेता होंगे, इसका पहले से ही पता है, लेकिन संसदीय दल का नेता चुनने की औपचारिकता होती है और यह औपचारिकता दिल्‍ली में पूरी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण और लोकसभा के प्रोटेम स्‍पीकर के चयन के बाद सांसदों का शपथ ग्रहण होगा और उसके बाद संसदीय दल के नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।’’

उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अपनी सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव जीता था और विधानसभा में वह नेता प्रतिपक्ष हैं। जाहिर है कि विधानसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद वह नेता प्रतिपक्ष का भी पद छोड़ेंगे।

हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव कन्नौज संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दल के तौर पर सपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्‍य की 80 सीट में 37 पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव परिणाम के बाद सपा लोकसभा में देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

शुक्रवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों की बैठक आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया सभागार में अखिलेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिम्पल यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत निर्वाचित सांसद उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित सभी सांसदों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सभी सांसदों ने बहुत परिश्रम किया है। इस भीषण गर्मी में लगातार रात-दिन मेहनत की है, जिसका परिणाम अच्छा रहा। हमने जनता के मुद्दे उठाए और जनता ने समझा। आज समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीट जीतकर देश की तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है।’’

यादव ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘लोकसभा के चुनाव परिणामों ने सांप्रदायिकता को सदैव के लिए महत्वहीन कर दिया है। भाजपा की मनमर्जी के खिलाफ जनता की मर्जी की जीत हुई है। अब हमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी होगी।’’

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वास्तविक एजेंडा है जिसमें सामाजिक न्याय की अवधारणा है। यह एक पड़ाव है। पार्टी की लड़ाई लंबी है। समाजवादी व्यवस्था परिवर्तन के रास्ते पर चलने के लिए संकल्पित है।

Tags: अखिलेश यादव सपा संसदीय दल के नेता
Previous Post

बहराइच के कतर्नियाघाट के धर्मापुर वन क्षेत्र में 20-25 नेपाली नागरिक ने अस्थाई चौकियों को किया आग के हवाले, भागे नेपाल

Next Post

असम के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

असम के मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group