Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

निर्वाचन आयोग: असंतुष्ट उम्मीदवार को ईवीएम ‘माइक्रोकंट्रोलर’ सत्यापन के लिए करना होगा 47,200 रुपये का भुगतान

admin by admin
June 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, दूसरे या तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में लगी ‘माइक्रोकंट्रोलर चिप’ में छेड़छाड़ या संशोधन का सत्यापन कराने के लिए प्रति ईवीएम सेट पर 47,200 रुपये का भुगतान करना होगा।

एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट में एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट होता है।

निर्वाचन आयोग ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले एक जून को ‘प्रशासनिक एसओपी’ जारी की थी।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतगणना की गई थी, जबकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। ये चुनाव आम चुनावों के साथ ही हुए थे।

ईवीएम में हेरफेर के संदेह को ‘निराधार’ करार देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने 26 अप्रैल को पुरानी मतपत्र प्रणाली के इस्तेमाल से चुनाव कराए जाने की मांग खारिज कर दी थी।

हालांकि इसके साथ ही, शीर्ष अदालत ने चुनाव परिणामों में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले उम्मीदवारों को एक विकल्प दिया था और उन्हें निर्वाचन आयोग को शुल्क का भुगतान करके व लिखित अनुरोध के जरिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच प्रतिशत ईवीएम में लगे ‘माइक्रोकंट्रोलर चिप’ के सत्यापन की अनुमति दी थी।

आयोग की एसओपी के अनुसार, ईवीएम की ‘जांच और सत्यापन’ करने की लागत प्रत्येक ईवीएम सेट 40,000 रुपये ( और 18 प्रतिशत जीएसटी) है। जीएसटी जोड़कर कुल खर्च 47,200 रुपये बनता है।

Tags: असंतुष्ट उम्मीदवार को ईवीएम ‘माइक्रोकंट्रोलर
Previous Post

झारखंड: भाजपा सात, कांग्रेस दो, झामुमो एक लोकसभा सीट पर आगे

Next Post

लोस चुनाव रुझान: मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर, विपक्ष भी मजबूती से उभरा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
Next Post

लोस चुनाव रुझान: मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की ओर, विपक्ष भी मजबूती से उभरा

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group