हरियाणा के सोनीपत में रबर फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 40 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई रही है। बताया जा रहा है की यह रबर बेल्ट बनानेवाली कंपनी थी। फैक्ट्री में काम करते समय अचानक बॉयलर फट गया।
अचानक हुए हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। इसी के साथ पास की फैक्ट्री में तैनात कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों की संख्या 40 है, जिसमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में भिजवाया है। जहां से कुछ मजदूरों को सोनीपत के निजी हॉस्पिटल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बॉयलर फटने का कारण अब तक सामने नही आया है। पुलिस का कहना है की इस मामले की जांच की जा रही है।


