Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकसभा चुनाव छठा चरण : 58 सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त, अंतिम चरण में 1 जून को 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग

admin by admin
May 23, 2024
in देश, राजनीति
0

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर शनिवार को मतदान होगा।

अब तक 25 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों और 543 में से 428 सीट पर मतदान पूरा हो चुका है। अंतिम चरण के तहत मतदान एक जून को होना है सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंगऔर मतगणना चार जून को होगी।

छठे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में संबलपुर (ओडिशा) से धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा), उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी (भाजपा) व कन्हैया कुमार (कांग्रेस), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से मेनका गांधी (भाजपा), अनंतनाग-राजौरी (जम्मू और कश्मीर) से महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), तमलुक (पश्चिम बंगाल) से अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा), करनाल से मनोहर लाल खट्टर, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल और गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं।

प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब और हरियाणा में एक-एक रैली की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गाय के दूध देने से पहले ही उसके घटक दलों में ‘घी’ को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है।

मोदी ने दोहराया कि जब तक वह जीवित हैं, दलितों और आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में 2010 से कई वर्गों को दिए गए ओबीसी दर्जे को अवैध करार दिया, जिसका संदर्भ देते हुए मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन का ‘तुष्टिकरण का जुनून’ हर सीमा को पार कर गया है।

मोदी ने बुध‍वार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, ”आज ही, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ‘इंडी’ गठबंधन को बड़ा तमाचा जड़ा है। अदालत ने 2010 से जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं। क्यों? क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने महज वोट बैंक की खातिर मुसलमानों को अवांछित ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए।”

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान में मोदी ने दो रैलियों को संबोधित किया। मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार का जिम्मा संभाला। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) और प्रमोद सावंत (गोवा) सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रचार अभियान में हिस्सा लिया।

वहीं कांग्रेस के चुनाव अभियान का नेतृत्व पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सचिन पायलट सहित अन्य ने किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में रोडशो किया जबकि पायलट ने ‘आप’ के दक्षिणी दिल्ली के उम्मीदवार सही राम पहलवान के लिए प्रचार किया।

वहीं झारखंड की चार लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार भी बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया।

राज्य की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुल 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 16 गिरिडीह, धनबाद से 25, रांची से 27 और जमशेदपुर से 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि इस चरण में राज्य की 40.09 लाख महिलाओं सहित 82.16 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।

पश्चिम बंगाल की तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर प्रचार बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

राज्य में अंतिम दौर के मतदान में 15,600 मतदान केंद्रों पर 73.63 लाख पुरुष, 71.70 लाख महिलाएं और 133 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीट पर कुल 79 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें बांकुड़ा और झाड़ग्राम से सबसे ज्यादा 13-13 उम्मीदवार, पुरुलिया से 12 और मेदिनीपुर व तमलुक से नौ-नौ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर और घाटल लोकसभा सीटों से सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राज्य के कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें घाटल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद दीपक अधिकारी का मुकाबला भाजपा के खड़गपुर सदर से विधायक हिरण्मय चट्टोपाध्याय और प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल से है।

भाजपा ने तमलुक से कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को चुनाव मैदान में उतारा है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी को कांथी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं पुरुलिया लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेपाल महतो का मुकाबला टीएमसी के शांतिराम महतो से है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। छठे चरण में राज्य के जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत दांव पर होगी उनमें पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर और कुमारी शैलजा समेत दो केंद्रीय मंत्रियों व कांग्रेस के दो दिग्गज नेता शामिल हैं।

राज्य की 10 संसदीय सीट पर 16 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई करनाल सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है, जिसके लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Tags: लोकसभा चुनाव छठा चरण
Previous Post

सतर्क और जागरूक नागरिक बनिये: धोखाधड़ी वाले कॉल प्रयासों की रिपोर्ट?; संचार साथी पोर्टल पर चक्षु सुविधा से ले जानकारी, पढ़े जरुर..

Next Post

आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ‘बुलेट’ सवार युवक की मौत

Related Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को
देश

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

August 2, 2026
अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन
अयोध्या

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

August 2, 2026
Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं
देश

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

August 2, 2026
Next Post

आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर ‘बुलेट’ सवार युवक की मौत

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group