Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नर्सिंग महाविद्यालयों से रिश्वत लेने को लेकर सीबीआई अधिकारी सहित दो नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन गिरफ्तार

admin by admin
May 21, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश में नर्सिंग महाविद्यालयों को रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में अपने ही एक निरीक्षक और दो नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई तब शुरू की गई जब सीबीआई की आंतरिक सतर्कता इकाई से जानकारी मिली कि उसके अधिकारी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए गठित टीमों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार में शामिल हैं। अदालत के आदेश पर टीम इसलिए बनाई गई थीं ताकि पता लगाया जा सके कि नर्सिंग महाविद्यालय बुनियादी सुविधाओं और संकाय के संबंध में तय मानदंड एवं मानकों का अनुपालन कर रहे हैं या नहीं।

केंद्रीय एजेंसी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत सीबीआई ने सात कोर टीम और तीन से चार सहायता टीम का गठन किया था, जिसमें एजेंसी के अधिकारी, राज्य में नर्सिंग महाविद्यालयों द्वारा नामित अधिकारी और पटवारी शामिल थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विभिन्न टीम द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की निगरानी के दौरान एजेंसी के निरीक्षक राहुल राज सहित सहायता टीम में से एक के अधिकारियों को भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाया गया। यह देखा गया कि वे रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट दे रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि सीबीआई की आंतरिक सतर्कता तुरंत हरकत में आई और राज, तीन अन्य सीबीआई अधिकारियों और दलालों सहित 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि राज को अनिल भास्करन और उसकी पत्नी सुमा अनिल से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद भोपाल, इंदौर, रतलाम और जयपुर में 31 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप 2.33 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, चार सोने की छड़ें, 36 डिजिटल उपकरण और 150 से अधिक आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें राज, मध्य प्रदेश पुलिस के एक निरीक्षक, सीबीआई से जुड़े सुशील कुमार मजोका, दलाल ओम गोस्वामी, रवि भदोरिया और जुगल किशोर और तीन महिलाएं शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को 29 मई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है।

Tags: नर्सिंग महाविद्यालयों से रिश्वत
Previous Post

फर्जी मतदान के बाद फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर 25 मई को होगा पुनर्मतदान

Next Post

बल्लभगढ़ से अपहृत व्यापारी को नोएडा पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Related Posts

sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

बल्लभगढ़ से अपहृत व्यापारी को नोएडा पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Recent Posts

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group