अयोध्या, जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि
दिनांक 13 मई को 271-रुदौली विधानसभा,
दिनांक 14.मई को 273-मिल्कीपुर,
दिनांक 15.मई को 274-बीकापुर विधानसभा,
दिनांक 16.मई को 275-अयोध्या विधानसभा
एवं दिनांक 17 मई को 276-गोशाईगंज विधानसभा
के मतदान कार्मिकों की ट्रेनिंग साकेत महाविद्यालय अयोध्या में प्रथम पाली में 10.00 बजे से 01.00 तक तथा द्वितीय पाली में 02.00 से 05.00 बजे तक होगी।
271-रूदौली विधानसभा के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनांक 13.05.2024 को, 273-मिल्कीपुर विधानसभा के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनांक 14.05.2024 को, 274-बीकापुर विधानसभा के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनांक 15.05.2024 को, 275-अयोध्या विधानसभा के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनांक 16.05.2024 को एवं 276-गोशाईगंज विधानसभा के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनांक 17.05.2024 को उक्त ट्रेनिंग में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी है।


