Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा नेता नवनीत राणा का ओवैसी भाइयों पर तीखा हमला, कहा : 15 सेकंड के लिए पुलिस…

admin by admin
May 9, 2024
in देश, राजनीति
0

हैदराबाद,ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर तीखा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता नवनीत राणा ने कहा कि अगर ‘‘15 सेकंड के लिए पुलिस को ड्यूटी से हटा दें तो दोनों भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए।’’

राणा का बयान एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के 2013 में दिए गए उस विवादित भाषण के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस को हटा दिया जाए तो देश में ‘‘हिन्दू-मुस्लिम अनुपात’’ को बराबर लाने में उन्हें केवल ‘‘15 मिनट’’ लगेंगे।

महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार राणा ने कहा, ‘‘छोटा (अकबरुद्दीन) बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटाओ तो दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। मेरा कहना है तुम 15 मिनट लगाओगे पर हमको 15 सेकंड लगेंगे। अगर 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो छोटे और बड़े को यह पता नहीं लगेगा- कहां से आए और कहां गए।’’

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया है।

राणा बुधवार को तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता और अन्य के समर्थन में प्रचार कर रही थीं।

उनकी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहना चाहेंगे कि वह एक घंटा दें।

ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी के पास सत्ता है, 15 सेकंड नहीं बल्कि एक घंटा लीजिए। हम भी देखना चाहेंगे कि कोई इंसानियत बची है या नहीं। कौन डरा हुआ है? आपको कौन रोक रहा है? दिल्ली में प्रधानमंत्री आपके हैं। आरएसएस आपका है। सब कुछ आपका है। हमें बताएं कि कहां आना है। हम अवश्य आएंगे।’’

नवनीत राणा की कथित टिप्पणी पर कि एआईएमआईएम को वोट देने पर वोट पाकिस्तान को जाएगा, ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को देश की विविधता और बहुलवाद से नफरत है और आरएसएस की विचारधारा को हराना चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में अचानक अफगानिस्तान से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह क्या था?’’

उन्होंने कहा कि मोदी ने मुसलमानों को घुसपैठिया बताया और यह भी कहा कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा करते हैं और वही भाषा इस्तेमाल की जा रही है।

जब उनसे कहा गया कि विवाद उनके भाई अकबरुद्दीन की ‘15 मिनट’ वाली टिप्पणी से शुरू हुआ, तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी अदालत में है।

ओवैसी ने नवनीत के बयान के संदर्भ में कहा, ‘‘हम कह रहे हैं कि आप करिए। कहते क्यों हैं? हम यहां बैठे हैं… आपको ये करना पड़ेगा।

Tags: भाजपा नेता नवनीत राणा का ओवैसी
Previous Post

अलंकरण समारोह-II में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार, वैजयंतीमाला, चिरंजीवी, दिवंगत न्यायाधीश एम. फातिमा बीवी पद्म पुरस्कार

Next Post

हज ज़ायरीन का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

हज ज़ायरीन का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group