Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
May 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

आगरा , राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर शुक्रवार को आगरा में एक रैली के दौरान एक व्यक्ति ने जूता फेंका।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मौर्य फतेहपुर सीकरी से पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका, उसकी पहचान धर्मेंद्र धाकरे के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने जैसे ही घटना को अंजाम दिया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएचएम) के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि धाकरे उनके संगठन से जुड़ा है।

मौर्य ने फरवरी में समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया।

महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमारे एक सदस्य ने मौर्य पर जूता फेंका। मौर्य ने पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।’

जाट ने कहा, ‘हमने खून से पत्र भी लिखे हैं और हिंदू संतों और रामचरितमानस का अपमान करने के लिए उन्हें पागलखाने में भर्ती कराने की अपील की है।’

महासभा के सदस्यों ने मौर्य के काफिले पर स्याही भी फेंकी और फतेहाबाद से गुजरते समय काले झंडे दिखाए। सदस्यों ने काफिले पर काली स्याही फेंकी और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

जाट ने कहा, ‘हम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल से मौर्य के काफिले का पीछा कर रहे थे। कुछ सदस्यों ने फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन किया और जब मौर्य गुजर रहे थे तो काले झंडे दिखाए। इसके अलावा, उन्होंने उनकी कार पर भी स्याही फेंकी।’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में सपा नेतृत्व पर भेदभाव करने और उनके बयानों का बचाव नहीं करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। वह 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और फाजिलनगर से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

Tags: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद
Previous Post

ईडी ने ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला किया दर्ज

Next Post

Dehradun: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

Dehradun: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में 5 लोगों की मौत

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group