Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र में दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

admin by admin
April 24, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले यानी 24 अप्रैल की शाम छह बजे से राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों को बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भी प्रतिबंध रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की जिन सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल है ।

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं और इन सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगा दी है, जबकि पीठासीन अधिकारी अपने फोन साइलेंट मोड में ले जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने एवं आपात स्थिति में केवल सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ संचार के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए प्रचार किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी पिछले कुछ दिनों के दौरान इन निर्वाचन क्षेत्रों में व्यस्त अभियान पर थे।

दूसरे चरण के मतदान में जिन 91 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा उनमें अभिनेत्री हेमा मालिनी, प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल, दानिश अली और महेश शर्मा प्रमुख हैं ।

इस चरण में जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से भाजपा ने 2019 के चुनाव में सात सीटें जीती थीं, जबकि बसपा को एक सीट मिली थी।

अमरोहा के सांसद दानिश अली इस बार इसी सीट से इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

दूसरे चरण के इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 1.67 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 90.11 लाख पुरुष मतदाता, 77.38 लाख महिला मतदाता और 787 तृतीय लिंग के मतदाता हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7797 मतदान केंद्र और 17677 मतदेय केंद्र हैं।

Tags: प्र में दूसरे चरण की आठ लोकसभा
Previous Post

अयोध्या में आयोग के निर्देश के विरुद्ध शिकायत; शुरू हुआ कन्ट्रोल रुम; पढ़े!

Next Post

कानपूर में कलयुगी टीचर: बारात लाने से पहले ही घर से हुआ फरार; बारात निकलने से पहले ही …

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

कानपूर में कलयुगी टीचर: बारात लाने से पहले ही घर से हुआ फरार; बारात निकलने से पहले ही ...

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group