Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोटा में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन भाइयों समेत नौ लोगों की मौत

admin by admin
April 21, 2024
in देश
0

कोटा, विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे नौ लोगों की राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार देर रात उस समय मौत हो गई जब उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे की चपेट में आए लोग एक विवाह समारोह में भाग लेकर भोपाल के डूंगरी गांव से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की आयु 16 से 30 वर्ष थी।

एकलेरा पुलिस थाना प्रभारी संदीप विशोनी ने बताया कि मृतकों में 16 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय सोनू और 24 वर्षीय दीपक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये तीनों भाई थे। उन्होंने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अशोक, 33 वर्षीय हेमराज, 25 वर्षीय रविशंकर और 20 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी झालावाड़ के एकलेरा गांव में बागरी मोहल्ले के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि 22 वर्षीय रोहित और 20 वर्षीय रामकिशन की भी इस हादसे में मौत हो गई जो झालावाड़ के खानपुर इलाके और बारां जिले के हरनावदा के रहने वाले थे।

विशोनी ने बताया कि 18 वर्षीय मनीष बागरी की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की चपेट में आए लोगों के रिश्तेदार गोपाल बागरी ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे तीन कारों और दो पिकअप गाड़ियों में करीब 35-40 बाराती डूंगरी से निकले थे। उन्होंने कहा कि रास्ते में वे भोपाल रोड पर स्थित खिमची गांव में चाय पीने के लिए रुक गए लेकिन अन्य कार आगे बढ़ गई।

गोपाल बागरी ने बताया कि लगभग 10 मिनट बाद उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू की और कुछ मिनट की यात्रा के बाद लगभग सवा दो बजे उन्हें पचोला गांव के पास एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में एक ट्रक में फंसी हुई मिली। गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मियों को कार का पिछला दरवाजा तोड़ना पड़ा। दुर्घनाग्रस्त कार में सवार पांच लोगों को एक निजी अस्पताल और चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Tags: कोटा में हुए भीषण सड़क
Previous Post

High Court ने पति के पत्नी से यौन संबंध न बना पाने के आधार पर विवाह को निरस्त किया

Next Post

जालौन में एसओ की हठधर्मिता; नहीं दी सिपाही को छुट्टी, पत्नी और नवजात की मौत, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

Related Posts

Featured

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
Next Post

जालौन में एसओ की हठधर्मिता; नहीं दी सिपाही को छुट्टी, पत्नी और नवजात की मौत, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

Recent Posts

Health : सोशल मीडिया पर बढ़ा ‘लुक्समैक्सिंग’ का चलन, पतली कमर के लिए रिब कॉन्टूरिंग पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सोशल मीडिया पर खूबसूरत दिखने की चाह अब सिर्फ ‘मेकअप’, ‘हेयरस्टाइल’ या फिटनेस तक सीमित नहीं रह गई है। शरीर...

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group