Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0


काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। ईरानी सरकारी मीडिया ने एक खबर में यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी खबर में क़ेश्म के गवर्नर के हवाले से हमले के लिए एक ‘‘आतंकवादी दुश्मन’’ को जिम्मेदार ठहराया।

गवर्नर ने बताया कि हमले में जान गंवाने वाला व्यक्ति जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में शामिल था। अधिकारी अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि जहाज पर किस तरह का अस्त्र दागा गया।

वहीं ‘यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने भी इस बात की पुष्टि की कि जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक पोत को एक अस्त्र से निशाना बनाया गया। इसने कहा कि पोत में आग लग गई और स्थानीय अधिकारी उसमें सवार लोगों को बाहर निकाल रहे थे।

इस घटना पर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। अमेरिका ईरानी ध्वज वाले जहाजों पर हमले करता रहा है और ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखे हुए है।

क़ेश्म द्वीप बंदरगाह शहर बंदर अब्बास से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है और जलडमरूमध्य से गुजरने वाले समुद्री यातायात पर ईरान के नियंत्रण को स्थापित करने में इसकी अहम भूमिका है।

हमले से कुछ घंटे पहले भी ईरान की सरकार का रुख कड़ा बना हुआ था। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने अमेरिका पर लक्षित सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे लोगों को डराकर आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

Footage shows the targeted Iranian cargo ship off the shores of Qeshm Island.

One person was martyred, and four others were injured in the attack.

Follow https://t.co/boCY50qfi9 pic.twitter.com/Li79ndb7uR

— Press TV 🔻 (@PressTV) September 13, 2026

Tags: Iran Ship Attack
Previous Post

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey : भारत ने चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर एशिया कप, विश्व कप का टिकट पक्का

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026

Recent Posts

Iran Ship Attack: होर्मुज में ईरानी वाणिज्यिक पोत पर हमला, एक की मौत और चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेश्म द्वीप के पास रविवार तड़के एक ईरानी वाणिज्यिक पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक...

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 13, 2026
0

अयोध्या, बाबा बाजार थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी 50 वर्षीय हरदेव रावत की ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में...

Indonesia Ship Accident: जावा सागर में 243 लोगों से भरा यात्री जहाज पलटा, 130 लापता; 6 शव बरामद

by admin
September 13, 2026
0

जकार्ता, जावा सागर में करीब 240 यात्रियों को ले जा रहे एक इंडोनेशियाई यात्री जहाज के खराब मौसम के कारण...

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग का बड़ा प्रस्ताव, ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता और पांच-सूत्रीय पहल पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

नयी दिल्ली, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक...

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर पाया गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group