अयोध्या, भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर इस बार 18 अप्रैल को गुप्तार घाट स्थित सरयू तट पर महाआरती का आयोजन होगा। जनपद में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के लिए संगठन के लोग जिले भर के समाज के लोगों से जनसंपर्क साध रहे हैं।
संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महाआरती के जरिए समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को सायं काल 5:30 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति और आरती होगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।
संगठन के प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाली यह आरती यादगार होगी। आरती वाले दिन सरयू तट को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जाएगा। यही नहीं आरती के उपरांत गुप्तारघाट स्थित सरयू तट पर आतिशबाजी भी होगी।
उन्होंने दावा किया है कि जिले में पहली बार होने वाले ऐसे सामाजिक कार्यक्रम के लिए समाज के लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने सर्व समाज से आह्वान कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाली इस महा आरती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
उन्होंने बताया की आरती के उपरांत बृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संग्राम सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव,देश दीपक जौहरी, सुनील श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव पार्षद,ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव “विक्की “प्रशांत श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, आशीष श्रीवास्तव, लोगों से सतत संपर्क कर रहे हैं।


