अयोध्या, फैजाबाद लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे संसद ने संविधान संशोधन या संविधान बदलने को लेकर ब्यान दिया है।
उन्सहोंने बोला बीजेपी सरकार बनाने के लिए 272 सांसद चाहिए। लेकिन संविधान संशोधन या संविधान बदलने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए। नियम बदलना होगा और संविधान भी बदलना होगा।
संसद फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के एक गांव में बीजेपी कार्यकर्ता की बैठक को संबोधित करते हुए हुए बोले, जो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया ।
इसी बीच फैजाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग सांसद लल्लू सिंह ने संविधान बदलने के वायरल बयान कहा विपक्ष एडिटेड वीडियो वायरल कर रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए तुच्छ और सस्ती हरकते कर रहा है।
जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट शब्दों में कह दिया यदि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भी आ जाए तो संविधान नहीं बदल सकता, विपक्ष देश को धोखा दे रहा है।


