Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा राजस्थान रॉयल्स को

admin by admin
April 13, 2024
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर,  पिछले मैच में जीत की दहलीज पर पहुंचकर हारी राजस्थान रॉयल्स को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रणनीति पर बेहतर अमल करना होगा क्योंकि मेजबान टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद बेहद सक्षम है ।

रॉयल्स के पास लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका था लेकिन राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने बुधवार को आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की ।

रॉयल्स के लिये अपने गढ जयपुर में हारना किसी झटके से कम नहीं था । वे इसे भुलाकर अब जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे ।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली रॉयल्स के गेंदबाज कुलदीप सेन (19वां ओवर) और आवेश खान (20वां ओवर) ने 12 गेंदों के भीतर 35 रन दे डाले । सैमसन ने ट्रेंट बोल्ट से चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कराके बड़ी चूक की जबकि बोल्ट ने दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिये थे । दबाव के क्षणों में उनका अनुभव काफी काम आता ।

दूसरी ओर शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने पांच में से दो मैच जीते और तीन गंवाये हैं । उसके धाकड़ बल्लेबाज चल नहीं पा रहे और शशांक सिंह तथा अभिषेक शर्मा जैसे गुमनाम बल्लेबाजों पर रन बनाने की सारी जिम्मेदारी आ गई है ।

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ( पांच मैचों में 81 रन ) और मध्यक्रम के बल्लेबाज जितेश शर्मा ( पांच मैचों में 77 रन ) अपेक्षा के अनुरूप नहीं खेल पाये हैं जिससे टीम को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी ।

सैम कुरेन गेंदबाजी में औसत रहे हैं और बल्ले से भी अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर पाये हैं । मध्यक्रम में टीम को चोटिल लियाम लिविंगस्टोन की कमी खल रही है ।

पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतर रहा है लेकिन पहले गेंदबाजी करने पर उन्होंने काफी रन लुटाये हैं । पिछले तीन मैचों में पंजाब के खिलाफ विरोधी टीम ने 199, 199 और 182 रन बनाये हैं जबकि कैगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज टीम में हैं ।

रॉयल्स के सामने चुनौती अच्छी लय बनाये रखने की भी है क्योंकि टूर्नामेंट में आम तौर पर अच्छी शुरूआत के बाद वे लड़खड़ा जाते हैं । यही वजह है कि पिछले छह सत्र में सिर्फ दो बार प्लेआफ में पहुंच सके ।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।

समय: मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा

Tags: PBKS vs RR
Previous Post

देवरिया में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Next Post

BJP उम्मीदवार माधवी लता ने CAA संबंधी टिप्पणी को लेकर AIMIM प्रमुख ओवेसी पर हमला बोला

Related Posts

sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

BJP उम्मीदवार माधवी लता ने CAA संबंधी टिप्पणी को लेकर AIMIM प्रमुख ओवेसी पर हमला बोला

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group