अयोध्या, भारतीय नववर्ष और नव संवत्सर 2081 का स्वागत नव संवत्सर चेतना समिति के तत्वाधान में मां सरयू के पावन जल में सूर्य उदय की पहली किरण पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अर्घ्य समर्पित करके किया।
भारतीय नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर सूर्य कुंड दर्शन नगर पर 5000 दीप जला करके 9 संवत्सर का शुभारंभ किया गया है। दीपोत्सव की अध्यक्षता डॉ जन्मेजय तिवारी तथा संचालन अवनीश ने किया। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक प्रचारक कौशल किशोर, राम जन्मभूमि तीर्थ कमेटी के महामंत्री चंपत राय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता थें। सभी ने भारतीय नव संवत्सर की शुभकामना दी।
भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समिति के संरक्षक तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी को नव संवत्सर की शुभकामना दी और कहां की भारतीय नव संवत्सर स्वागत के लिए प्रकृति तैयारी प्रारंभ कर देती है अन्य नववर्ष पतझड़ में मनाए जाते हैं, लेकिन भारतीय नव संवत्सर जब वर्षों में नए-नए कपोल आते हैं, चारों तरफ का वातावरण पुष्प से सुगंधित रहता है। तभी हमारे नव संवत्सर का आगाज होता है।
वर्तमान समय में सनातन संस्कृति से भारतीय सभ्यता से युवा जुड़ रहे हैं। इसके लिए मैं युवाओं का आभार करता हूं, तथा सुबह-सुबह सैकड़ो की संख्या में नववर्ष चेतना समिति के आवाहन पर जितने लोग आए सबका आभार व्यक्त करता हूं।
सभी लोगो ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर के नव वर्ष का आगाज किया है। इस अवसर पर डॉ जन्मेजय तिवारी, अवनीश , प्रांत प्रचारक प्रचारक कौशल किशोर, सर्वज्ञ भूषण सिंह, पार्षद बृजेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, संतोष सिंह, मनीष सिंह, रवि तिवारी, दीपक शुक्ला, सुनील अवस्थी, रमेश गुप्ता राणा श्रीनिवास शास्त्री, बृजमोहन तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, परमेंद्र सिंह, राहुल सिंह, रोहित शर्मा अभय यादव, निरंकार पाठक, सहित सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने भी उपस्थित रही।


