Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CSK V KKR: IPL, लगातार दो हार के बाद केकेआर के खिलाफ घरेलू हालात का फायदा उठाना चाहेंगे सुपरकिंग्स

admin by admin
April 8, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लगातार दो शिकस्त के बाद सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में जीत के साथ वापसी करने के इरादे से उतरेगी तो उसे अपने शीर्ष क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लगातार दो हार के बावजूद सुपरकिंग्स की टीम पर दबाव नहीं होगा लेकिन प्रबंधन टीम की कमजोरियों का हल निकालने की कोशिश करेगा।

कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और प्रतिभावान रचिन रविंद्र को अपने खेल में सुधार करते हुए सुपरकिंग्स को पावर प्ले में अच्छी शुरुआत दिलानी होगी। गायकवाड़ 118.91 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं जबकि रविंद्र पिछले दो मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

मौजूदा टूर्नामेंट में सुपरकिंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज शिवम दुबे हैं जिन्होंने 160.86 के स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं।

यह देखना होगा कि युवा समीर रिज्वी की टीम में वापसी होती है या नहीं। बीस साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह गेंद में 14 रन बनाए थे लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया गया।

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और मथीसा पथिराना विभिन्न कारणों से टीम के पिछले मैच में नहीं खेल पाए जिससे सुपरकिंग्स के गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां उजागर हुईं। अगर ये नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से भी बाहर रहते हैं तो सुपरकिंग्स को उनकी भरपाई करने के लिए कुछ अलग सोचना होगा।

अगर ये दोनों बाहर रहते हैं तो तेज गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी जबकि स्पिन विभाग में मोईन अली, रविंद्र जडेजा और महेश तीक्षणा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी।

नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं और दोनों टीमों को बल्ले से निडर प्रदर्शन का फायदा मिला है।

सुनील नारायण से पारी का आगाज कराना केकेआर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। मौजूदा सत्र में केकेआर के सबसे सफल बल्लेबाज नारायण को जल्दी पवेलियन भेजना सुपरकिंग्स के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। फिल सॉल्ट ने भी पारी का आगाज करते हुए नारायण का अच्छा साथ दिया है।

मध्य क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर और रमनदीप सिंह को अधिक निरंतरता दिखानी होगी जबकि आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने अब तक प्रभावित किया है।

हर्षित राणा, रसेल और वैभव अरोड़ा ने गेंदबाजी में केकेआर की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि शुरुआती दो मैच में नाकाम रहने के बाद मिचेल स्टार्क और वरूण चक्रवर्ती भी धीरे-धीरे लय हासिल कर रहे हैं।

कुल मिलाकर केकेआर ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और वे अपनी एकादश में बदलाव करने से बचना चाहेंगे।

चेपक की पिच पर एक बार फिर ढेरों रन बनने की उम्मीद है।

टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: CSK V KKR: IPL
Previous Post

नोएडा में अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ देसी तमंचे बरामद

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने 5.60 करोड़ नकद, 3 किलो सोना, 103 किलो आभूषण और 68 पीस चांदी की छड़ें की जब्त

Related Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बेल्लारी में पुलिस ने 5.60 करोड़ नकद, 3 किलो सोना, 103 किलो आभूषण और 68 पीस चांदी की छड़ें की जब्त

Recent Posts

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group