Wednesday, April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या एलियन सचमुच हैं और ब्रह्मांड में छिपे हुए हैं ?

admin by admin
April 5, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

क्या एलियन सचमुच हैं, क्या उन्होंने कभी पृथ्वी से संपर्क किया है ? इस बारे में कोई निश्चित कारण या प्रमाण नहीं हैं। इसकी चर्चा भले ही होती है लेकिन इस बारे में कुछ भी विश्वसनीय नहीं है।

भौतिक विज्ञानी एनरिको फर्मी को यह अजीब लगा। उन्होंने 1950 के दशक में एक फार्मूला पेश किया जिसे अब ‘‘द फर्मी पैराडॉक्स’’ कहा जाता है। यह अब भी पराग्रही जीवन (सेटी) की खोज और अंतरिक्ष में सिग्नल से संदेश भेजने (मेटी) के लिए महत्वपूर्ण है।

पृथ्वी लगभग 4.5 अरब वर्ष पुरानी है और जीवन कम से कम 3.5 अरब वर्ष पुराना है। ब्रह्मांड को देखते हुए जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां कई बार घटित होने की संभावना है। तो हर कोई कहां है?

यह मुद्दा नेटफ्लिक्स के ‘3 बॉडी प्रॉब्लम’ के पहले एपिसोड में एक किरदार को उलझाता है। ये वेन्जी नामक इस किरदार को एक रेडियो वेधशाला में काम करते हुए, एक एलियन से एक संदेश मिलता है। संदेश प्रेषक खुद को शांतिवादी बताते हुए जवाब न देने का आग्रह करता है और ऐसा न होने पर पृथ्वी पर हमले की चेतावनी भी देता है।

या तो आगे की कहानी जानने के लिए श्रृंखला के दूसरे सीज़न तक इंतजार करना होगा। या फिर सिक्सिन लियू की श्रृंखला की दूसरी पुस्तक, ‘द डार्क फ़ॉरेस्ट’ को पढ़ा जा सकता है।

किताब में कहा गया है कि ब्रह्मांड में पराग्रही जीवों या एलियन की कमी नहीं है और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए खुद को छिपाते हुए वे सक्रिय हैं। इसमें कहा गया है कि तकनीकी प्रगति की अलग-अलग दरें शक्ति के निरंतर संतुलन को असंभव बना देती हैं, जिससे सबसे तेजी से प्रगति करने वाली सभ्यताएं किसी और को मिटा देने की स्थिति में आ जाती हैं।

इस खतरनाक माहौल में, जो लोग जीवित रहने का खेल सबसे अच्छा खेलते हैं, वे ही सबसे लंबे समय तक जीवित रहते हैं। यह खेल हमारे आने से पहले से चल रहा था, और जो रणनीति सभी ने सीखी है वह है छिपना। खेल को जानने वाला कोई भी व्यक्ति इतना मूर्ख नहीं होगा कि किसी से संपर्क करे – या किसी संदेश का जवाब दे।

प्रमुख खगोलविज्ञानी केली स्मिथ और जॉन ट्रैफैगन ने 2020 में कहा था कि संपर्क के जवाब में कुछ न करें, क्योंकि कुछ करने से आपदा आ सकती है।

उनका तर्क है कि हमें ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जिससे यह उजागर हो कि हम कौन हैं। रक्षात्मक व्यवहार संघर्ष से हमारे परिचय को दर्शाएगा, इसलिए यह ठीक नहीं होगा। संदेश लौटाने से पृथ्वी का स्थान पता चल जाएगा – यह भी खतरनाक विचार है।

यह सोवियत काल के अंतरिक्ष के बारे में बहुत सारे रूसी साहित्य की धारणाओं से अलग है, जिसमें कहा गया था कि उन्नत सभ्यताएं आवश्यक रूप से संघर्ष से आगे बढ़ी होंगी, और इसलिए एक मित्रतापूर्ण रवैया साझा करेंगी। इसे अब संपर्क के लिए प्रोटोकॉल का एक विश्वसनीय मार्गदर्शक नहीं माना जाता।

डार्विन की गलत व्याख्या करना

दिलचस्प बात यह है कि डार्क फॉरेस्ट सिद्धांत लगभग गलत है या कम से कम, यह हमारे ब्रह्मांड में गलत है। डार्विन के सिद्धांत में अस्तित्व के लिए संघर्ष और इसमें विजेता के जीवित रहने की संभावना पर जोर है।

अस्तित्व के लिए प्रतिस्पर्धा के बारे में चार्ल्स डार्विन का विवरण साक्ष्य-आधारित है। इसके विपरीत, हमारे पास विदेशी व्यवहार, या अन्य सभ्यताओं के भीतर या उनके बीच प्रतिस्पर्धा के बारे में कोई सबूत नहीं है। यह अच्छे विज्ञान के बजाय मनोरंजक अनुमान लगाता है, भले ही हम इस विचार को स्वीकार करते हैं कि प्राकृतिक चयन समूह स्तर पर, सभ्यताओं के स्तर पर काम कर सकता है।

भले ही आप यह मान लें कि ब्रह्मांड डार्विन के सिद्धांत के अनुसार संचालित होता है, लेकिन यह तर्क संदिग्ध है। कोई भी वास्तविक जंगल अंधेरे जंगल यानी डार्क फारेस्ट जैसा नहीं है। वे शोर-शराबे वाली जगहें हैं जहां सह-विकास होता है।

प्राणी एक साथ, परस्पर निर्भरता के साथ विकसित होते हैं, अकेले नहीं। परजीवी होस्ट पर निर्भर होते हैं, फूल परागण के लिए पक्षियों पर निर्भर होते हैं। जंगल का प्रत्येक प्राणी कीटों पर निर्भर रहता है। आपसी संबंध मुठभेड़ों को जन्म देते हैं। हमारी दुनिया में जंगल इसी तरह काम करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि लियू इस परस्पर निर्भरता को ‘डार्क फारेस्ट’ सिद्धांत के प्रतिरूप के रूप में स्वीकार करते हैं। दर्शक और पाठक को बार-बार बताया जाता है कि ‘‘प्रकृति में, कुछ भी अकेले मौजूद नहीं है।’’ यह वास्तव में रैशेल कार्सन के ‘‘साइलेंट स्प्रिंग’’ (1962) का एक उद्धरण है। यह एक पाठ है जो हमें बताता है कि कीट हमारे दोस्त हो सकते हैं, दुश्मन नहीं।

लियू की कहानी में, इसका उपयोग यह समझाने के लिए किया जाता है कि क्यों कुछ इंसान तुरंत एलियंस के पक्ष में चले जाते हैं, और सभी जोखिमों के बावजूद, संपर्क बनाने की इच्छा इतनी मजबूत क्यों है। यही वजह है कि ये वेन्जी अंततः विदेशी चेतावनी का जवाब देती है।

कार्सन के संकेत पुराने रूसी विचार की पुष्टि नहीं करते कि एलियंस उन्नत होंगे इसलिए मित्रतापूर्ण होंगे। लेकिन वे ‘डार्क फारेस्ट’ सिद्धांत की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण और यथार्थवादी तस्वीर बनाने में मदद करते हैं।

इस कारण से, फर्मी पैराडॉक्स का ‘डार्क फ़ॉरेस्ट’ समाधान समझ से परे है। तथ्य यह है कि हमारा किसी को नहीं सुन पाना यह संकेत दे सकता है कि वे बहुत दूर हैं, या हम सभी गलत तरीकों से सुन रहे हैं, या फिर कोई जंगल नहीं है और सुनने के लिए कुछ भी नहीं है।

Tags: क्या एलियन सचमुच
Previous Post

अरुणाचल प्रदेश: चुनाव आयोग की टीम ने वाहन से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए

Next Post

एनसीईआरटी की किताबों में बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे के संदर्भ में किया संशोधन

Next Post

एनसीईआरटी की किताबों में बाबरी मस्जिद, गुजरात दंगे के संदर्भ में किया संशोधन

Recent Posts

  • महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार
  • LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान
  • ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी
  • भदोही में आडिशा से आरहे ट्रक से बरामद किया 52 लाख रुपये का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय: दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता

Recent Comments

  1. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. kamagra 100mg pills on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. super vidalista 100mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. sildenafil phonetic pronunciation on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. is cialis safe on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

April 22, 2026
LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

April 22, 2026
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी

April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in