Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डब्ल्यूएफआई का निलंबन रद्द, समिति ने जिम्मा संभाला, आईओए ने कुश्ती की तदर्थ समिति को किया भंग

admin by admin
March 18, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबन हटाने और उसे पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण मिलने के बाद कुश्ती की तदर्थ समिति को भंग कर दिया।

आईओए ने कहा कि राष्ट्रीय महासंघ के निलंबन रद्द होने के बाद खेल के संचालन के लिए  तदर्थ समिति की ‘कोई जरूरत नहीं’ है।

आईओए ने कहा कि तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई के सहयोग से अगले महीने के ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चयन ट्रायल का सफल आयोजन कर लिया है।

खेल मंत्रालय ने दिसंबर में डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर तदर्थ समिति का गठन किया था। उनका यह दाव हालांकि उस समय उलटा पड़ गया जब इस खेल की वैश्विक संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) ने फरवरी में डब्ल्यूएफआई से निलंबन हटा दिया।

आईओए ने 10 मार्च को जारी आदेश में कहा, ‘‘ माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर तदर्थ समिति को भंग करने का निर्णय डब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ  पर लगे प्रतिबंध को हटाने और आईओए द्वारा नियुक्त समिति द्वारा चयन ट्रायल के सफल समापन को देखते हुए लिया गया है।’’

डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज करने वाली समिति को राष्ट्रीय महासंघ के संचालन का जिम्मा देने के लिए आईओए का शुक्रिया किया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम डब्ल्यूएफआई का पूर्ण नियंत्रण देने के लिए आईओए को धन्यवाद देते हैं। हम पहलवानों को सारी सुविधाएं देंगे। हम जल्द ही  राष्ट्रीय शिविर आयोजित करेंगे और अगर पहलवान विदेश में अभ्यास करना चाहते हैं तो हम यह सुविधा भी देंगे। अब पूरा ध्यान ओलंपिक पर है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे पांच-छह पहलवान क्वालिफाई करेंगे।’’

संजय सिंह के नेतृत्व में नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई द्वारा कथित तौर पर अपने नियमों का उल्लंघन करने के बाद 23 दिसंबर को भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था।

तदर्थ समिति ने  इस महीने की शुरुआत में अप्रैल में किर्गिस्तान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया था।

इस ट्रायल में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने भी भाग लिया था। विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग में ओलंपिक क्वालीफायर में जीत दर्ज करने में सफल रही लेकिन बजरंग को हार का सामना करना पड़ा था।

ट्रायल के सफल समापन के बाद खेल की बागडोर डब्ल्यूएफआई को सौंप दी गई है।

आईओए ने डब्ल्यूएफआई को यौन उत्पीड़न और नियमों के पालन जैसे अन्य मुद्दों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक ‘सुरक्षा समिति अधिकारी’ नियुक्त करने का निर्देश दिया।

आईओए पत्र में कहा गया, ‘‘ यूडब्ल्यूडब्ल्यू के निर्देश के मुताबिक यह जरूरी है कि डब्ल्यूएफआई दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की चिंताओं को दूर करने और नियमों और दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा समिति / अधिकारी नियुक्त करे।’’

इसके कहा गया, ‘‘ डब्ल्यूएफआई को स्थापित प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से एथलीट आयोग के चुनाव कराने का भी निर्देश दिया गया है। डब्ल्यूएफआई की निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए यह कदम आवश्यक है।’’

आदेश में डब्ल्यूएफआई को आईओए द्वारा कुश्ती मामलों के प्रबंधन के लिए तदर्थ पैनल को दिए गए ‘ऋण को चुकाने’ का भी निर्देश दिया गया है।

संजय सिंह ने कहा, ‘‘ जिस दिन मैंने चुनाव जीता, आप जानते हैं कि वह मेरे लिए कांटों का ताज था। रूकावटों के बावजूद हमने हर चीज की कोशिश की जो कर सकते थे। चाहे वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (पुणे में) का आयोजन करना हो, या दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक तदर्थ समिति को अधिकारी और रेफरी प्रदान करना हो। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए संघर्ष का अंत है।’’

इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि वह तदर्थ पैनल को भंग करने के आईओए के कदम से ‘आश्चर्यचकित’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘खेल मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था और उसने अभी तक निलंबन रद्द करने के आदेश जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा, मामला अदालत में है, इसलिए यह आश्चर्य की बात है कि आईओए ने तदर्थ पैनल को क्यों भंग कर दिया।

Tags: डब्ल्यूएफआई का निलंबन
Previous Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को मिली 7 साल की सजा, इस मामले में पाए गए दोषी

Next Post

Watch, Ram Chandra की Ayodhya में भारतीय लोकनृत्यों में शौर्य गाथा का दिखा समन्वय; रचा विश्व कीर्तिमान

Related Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
Next Post

Watch, Ram Chandra की Ayodhya में भारतीय लोकनृत्यों में शौर्य गाथा का दिखा समन्वय; रचा विश्व कीर्तिमान

Recent Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group