Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आयकर निरीक्षक के घर में तीन लोगों की हत्या करने के जुर्म में आठ लोगों को सुनायी गयी फांसी की सजा

admin by admin
March 7, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

बरेली जिले की एक अदालत ने सुरेश शर्मा नगर में 10 साल पहले घर में घुसकर डकैती के दौरान आयकर विभाग के निरीक्षक की मां, भाई और भाभी की हत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को नौ अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उनमें से आठ को फांसी तथा एक को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) दिगम्बर पटेल ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (त्वरित अदालत) रवि कुमार दिवाकर ने छैमार हसीन गैंग के नौ लोगों को दोषी मानते हुए उनमें से आठ को फांसी तथा एक को उम्रकैद की सजा सुनायी है।

पटेल के मुताबिक आयकर विभाग के निरीक्षक रविकान्त मिश्रा ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 21 अप्रैल 2014 को वह अपने घर से अपने तैनाती स्थल के लिये रवाना हुए थे और दो दिन बाद जब उन्होंने अपने परिजन से सम्पर्क करने की कोशिश की तब उनकी उनसे बात नहीं हो सकी।

मिश्रा का कहना था कि अनहोनी का शक होने पर वह यहां अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था, गलियारे की खिड़की खुली थी और उसकी ग्रिल भी निकली हुई थी।

पटेल ने बताया कि मुकदमे के मुताबिक छत का दरवाजा खुला था तथा मिश्रा ने जब पास के एक निर्माणाधीन मकान की छत से अपने घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी मां पुष्पा (70) का शव सीढ़ियों के पास पड़ा था, जबकि बेडरूम में उसके भाई योगेश और भाभी प्रिया के शव पड़े थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

पटेल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध डकैती, हत्या और आपराधिक षडयंत्र के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी । उनके मुताबिक तफ्तीश के दौरान शेरगढ़ कुड़ला नगरिया निवासी वाजिद, बिथरी चैनपुर डेरा उमरिया निवासी हसीन, यासीन उर्फ जीशान, नाजिमा, हाशिमा, सम्भल निवासी समीर उर्फ साहिब उर्फ नफीस, बिथरी चैनपुर डेरा उमरिया निवासी जुल्फाम और फहीम, गिरोह द्वारा चोरी किये गये माल को खरीदने वाला सर्राफा कारोबारी शाहजहांपुर कोतवाली निवासी राजू वर्मा समेत नौ आरोपियों की संलिप्तता पाये जाने पर अदालत में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

पटेल ने बताया कि घटना में शामिल सर्राफा कारोबारी रवि वर्मा को उम्र कैद हुई है जबकि बाकी आठ दोषी लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विवेचना में पाया था कि अभियुक्त रात में पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के रास्ते मिश्रा के घर में घुसे थे और लूट के दौरान जाग गयी उनकी बुजुर्ग मां के सिर पर ईंट से प्रहार करके उनकी हत्या कर दी थी। पटेल के अनुसार उसके बाद लुटेरों ने मिश्रा के भाई और भाभी को भी सब्बल और ईंट ताबड़तोड़ वार करके मार डाला था।

Tags: आयकर निरीक्षक
Previous Post

कानपुर में बलात्कार के बाद आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता ने भी की खुदकुशी

Next Post

LPG Gas: उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 31 मार्च, 2025 तक मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post

LPG Gas: उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 31 मार्च, 2025 तक मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group