Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
in अयोध्या, देश
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को अपडेट रखने के उद्देश्य से एक विशेष मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

होटल कृष्णा पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा जगत में तेजी से हो रहे बदलावों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी डॉक्टरों तक पहुंचाना था, ताकि मरीजों को और अधिक प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केजीएमयू के पूर्व न्यूरो सर्जन डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने न्यूरोलॉजिकल और अन्य गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान, उनके प्रमुख लक्षण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और मरीज समय पर चिकित्सक से परामर्श ले, तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

वहीं एम्स नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायनकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नेगी ने आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक यानी दूरबीन विधि से किए जाने वाले ऑपरेशन के फायदों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इन आधुनिक तकनीकों के जरिए मरीजों के शरीर पर बड़े चीरे लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे कम दर्द होता है, रक्तस्राव कम होता है और संक्रमण का खतरा भी घट जाता है। साथ ही मरीज पहले की तुलना में काफी कम समय में स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकता है।

इस मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने की।

मंच संचालन डॉ. शालिनी चौहान और डॉ. विनीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. सईदा रिजवी, डॉ. रजनीश वर्मा, डॉ. सुमित वर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. आनंद शुक्ल, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. आर.पी.एन. सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान लगातार विकसित हो रहा है। ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम डॉक्टरों को नई तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और शोध से जोड़ते हैं। इससे चिकित्सकों का ज्ञान बढ़ता है और वे अपने मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध करा पाते हैं।

उपस्थित चिकित्सकों ने भी आईएमए के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और अधिक बेहतर हो सके।

Tags: Ayodhya में IMA ने आयोजित किया
Previous Post

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Next Post

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group