Wednesday, October 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Noida PNB Bank Fraud: खाताधारकों की FD से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, मैनेजर-कर्मचारी सस्पेंड

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


नोएडा, गौतमबुद्ध नगर जिले के एच्क्षर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कई खाताधारकों की सावधि जमा (एफडी)राशि कथित तौर पर विधिक अनुमति के बिना अधिकारियों द्वारा दूसरे खातों में अंतरित किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में श्री चंद नामक एक व्यक्ति ने ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बुधवार को थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसने तथा कई अन्य लोगों ने एच्क्षर गांव स्थित पीएनबी की शाखा में एफडी कराई थी जबकि कुछ लोगों ने अपने-अपने बचत खाते में राशि जमा की थी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने मिली भगत करके खाताधारकों की जानकारी के बिना एफडी एवं खाते में जमा राशि दूसरे के खाते में अंतरित कर दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक एक खाताधारक की मां संतोष के खाते में 1.18 करोड रुपये थे, लेकिन अब उनके खाते में शून्य राशि है। मिश्रा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक एक पीड़ित के खाते में 1. 38 लाख रुपये थे लेकिन अब ‘जीरो बैलेंस’ दिख रहा है।

ट्रांसपोर्टर विनीत भाटी ने बताया कि उनके खाते से 25 लाख रुपये किसी और के खाते में अंतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि किसी अन्य के खाते में रकम गई है। रकम वापस कर दी जाएगी, लेकिन रकम वापस नहीं आई।

बिरौडी गांव निवासी गौतम ने दावा किया कि उनके पिता के खाते में 94 लाख थे, लेकिन वह पैसा निकालने गए तो पता चला कि रकम उनके खाते में नहीं है।

कई खाताधारकों के मुताबिक मुआवजे के रूप में मिली रकम उन्होंने पीएनबी बैंक में जमा कराई थी।इस बीच, बड़ी संख्या में लोग बुधवार सुबह बैंक शाखा के सामने एकत्र हुए और मामले में संलिप्त बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वही बैंक के ‘लीड मैनेजर’ विनोद कुमार ने बताया कि बैंक की भ्रष्टाचार रोधी टीम से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन बैंक प्रबंधक और कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। कुमार ने दावा किया कि बैंक की ओर से तीन से चार दिन में रकम वापसी कराई जाएगी।

Tags: Noida NewsPNB Bank FraudPunjab National Bank
Previous Post

Cyber Crime Alert: भारतीय बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा ‘Mr. Robot’ मैलवेयर, OTP और बैंकिंग कॉल पर साइबर अपराधियों की नजर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

October 28, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की की घर में घुसकर की हत्या

October 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Azam Khan पर ED का बड़ा एक्शन: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹1,170 करोड़ की संपत्ति कुर्क, Money Laundering केस में कार्रवाई

October 28, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बुजुर्ग महिला को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

October 28, 2026

Recent Posts

Noida PNB Bank Fraud: खाताधारकों की FD से करोड़ों रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का आरोप, मैनेजर-कर्मचारी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर जिले के एच्क्षर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कई खाताधारकों की सावधि जमा (एफडी)राशि कथित...

Cyber Crime Alert: भारतीय बैंक ग्राहकों को निशाना बना रहा ‘Mr. Robot’ मैलवेयर, OTP और बैंकिंग कॉल पर साइबर अपराधियों की नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय बैंक ग्राहकों के मोबाइल फोन हैक कर उनके खातों से पैसे चुराने के लिए साइबर अपराधियों ने...

उन्नाव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

उन्नाव जिले में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की ‘शटरिंग’ खोलते समय ‘स्लैब’ और सीढ़ियां गिरने से मलबे...

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनधारकों को भी फायदा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारियों...

Spain Train Accident: तोलेदो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 28, 2026
0

मैड्रिड, स्पेन के तोलेदो प्रांत में बुधवार को दो ट्रेन के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 30...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group