कुशीनगर जिले में हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में 20 वर्षीय एक युवती की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी गई ।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एक व्यक्ति मंगलवार रात इस युवती के घर में घुसा तथा उसने कथित तौर पर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, जिससे के बाद गांव में तनाव फैल गया। अधिकारियों के अनुसार सुदामा गांव में तीन थानों के पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना एकतरफा प्रेम का परिणाम थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान अलहम की बेटी रोशनी एवं आरोपी की पहचान झंगा बाजार गांव के सुरजीत (19) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बरामदे की सीढ़ी से ऊपर की मंजिल पर पहुंचा, युवती को एक कमरे में बंद किया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि शोर सुनकर परिवार के सदस्य कमरे की ओर दौड़े और दरवाजा तोड़ दिया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले में उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआयना किया। सुदामा गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एसपी ने बताया कि आरोपी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदायों से हैं। कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।पुलिस का मानना है कि यह हत्या आरोपी के पीड़िता के प्रति एकतरफा प्यार की वजह से हुई है।
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) October 28, 2026