आगरा में आयोजित एक प्रशासनिक बैठक के दौरान जिलाधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रकाबगंज थाने के प्रभारी शैली राणा ने बताया कि आरोपी बीडीओ अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगरा जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई थी और इस दौरान जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और बरौली अहीर ब्लाक के बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच विकास कार्यों को लेकर बहस हुई और देखते ही देखते बात बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) खंदौली पंकज कुमार ने बीडीओ के खिलाफ रकाबगंज थाने में मामले दर्ज कराया है।
जिलाधिकारी ने शासन को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।


