Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ बोले-ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने में अदालती फैसलों को समृद्ध, विविधता और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण!

admin by admin
February 10, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, देश के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि विविधता और प्रतिनिधित्व न केवल ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने के लिए बल्कि अदालतों की निर्णय लेने की क्षमता को समृद्ध करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने 28 जनवरी, 1950 को उच्चतम न्यायालय की पहली बैठक के उपलक्ष्य में आयोजित दूसरी वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) की न्यायाधीश हिलेरी चार्ल्सवर्थ का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस बात पर जोर देना जरूरी है कि विविधता और प्रतिनिधित्व न केवल ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने के लिए बल्कि अदालतों की निर्णय लेने की क्षमता को समृद्ध करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, अदालतों के भीतर लैंगिक विविधता को एकीकृत करने संबंधी दृष्टिकोण का विस्तार होगा, जिससे अधिक व्यापक और न्यायसंगत निर्णय होंगे।’’

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि शीर्ष अदालत ने अपने प्रावधानों को लैंगिक रूप से समावेशी बनाने की दिशा में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने पिछले साल ‘‘लैंगिक रूढ़िवादिता से निपटने के लिए एक हैंडबुक’’ जारी की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायाधीश समावेशी भाषा का इस्तेमाल करें और निर्णय लेने में रूढ़िवादिता के उपयोग से जानबूझकर बचें।

उन्होंने कहा, ‘‘2024 से पहले, उच्चतम न्यायालय के पूरे इतिहास में केवल 12 महिलाओं को ‘सीनियर एडवोकेट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। हालांकि, हाल में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली 11 महिलाओं को ‘सीनियर एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है।’’

मंच पर उपस्थित न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में शीर्ष अदालत के न्यायाधीश, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ वकील, कानून के छात्र और प्रशिक्षु शामिल हुए।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायाधीश चार्ल्सवर्थ, जो हार्वर्ड लॉ स्कूल के दिनों से उनकी पुरानी दोस्त थीं, अदालत के 77 साल के इतिहास में आईसीजे में सेवा देने वाली पांचवीं महिला थीं।

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि 1950 में भारत के उच्चतम न्यायालय की स्थापना, एक ऐसा क्षण था जिसने राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन को चिह्नित किया।

Tags: ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने
Previous Post

हल्द्वानी हिंसा: मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू ख़त्म, अब्दुल मलिक नामक आरोपी की तलाश शुरू

Next Post

अयोध्या —रामोत्सव—भजन संध्या स्थल —— प्रेम की पुकार को दिल्ली से आई मंदाकिनी बोरा ने राम जी के चरणों में समर्पित किया

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

October 2, 2026
देश

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

October 2, 2026
देश

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

October 2, 2026
Next Post

अयोध्या ---रामोत्सव---भजन संध्या स्थल ------ प्रेम की पुकार को दिल्ली से आई मंदाकिनी बोरा ने राम जी के चरणों में समर्पित किया

Recent Posts

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में मां की हत्या के मामले में उसके 17 वर्षीय बेटे को पुलिस ने हिरासत...

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत शुरू...

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group