Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव ने की बीजेपी पर भविष्यवाणी; वर्तमान सांसदों के नहीं मिलेगा टिकट!!?, सपा के भविष्य पर चुप?

admin by admin
February 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में एक को छोड़कर अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटेगी।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में शून्य पर जाने से भयभीत सपा मुखिया अपने मन को तसल्ली देने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे यादव ने सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “भाजपा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक (प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी) को छोड़कर अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटेगी।”

उन्‍होंने वाराणसी के सांसद मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ”सुनने में आया है कि वो भी अपने लिए किसी अतिरिक्त सुरक्षित (जीतने वाली) सीट की तलाश कर रहे हैं।”

सपा प्रमुख ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर लिखा, ” ब्रेकिंग न्यूज- सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं।”

अपने इस लंबे पोस्‍ट में यादव ने आगे कहा ” भाजपा उत्तर प्रदेश में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है।”

सपा प्रमुख ने कहा ”इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के खिलाफ बहुत गुस्सा है।। इन विपरीत हालात को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता, इसी कारण भाजपा की तरफ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है।”

उन्‍होंने कहा, ”भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा… उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहां से बनेगा… भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है। इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाखिला नहीं मिलेगा।”

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा, ”समाजवादी पार्टी के मुखिया इस बात से भयभीत हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में सपा शून्य पर जाने वाली है, इसलिए इस तरह की टिप्पणी अपने मन का धीरज रखने के लिए कर रहे हैं। अखिलेश यादव को यह खतरा भी सता रहा है कि सपा से नेता और कार्यकर्ता पलायन न कर जाएं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे है।”

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ, केन्‍द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं।

इसीलिए भाजपा उप्र में,…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 2, 2024

Tags: अखिलेश यादव
Previous Post

जगद्गुरू रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Next Post

Watch, लखनऊ के मलिहाबाद में ट्रिपल मर्डर, CCTV में कैद हुई वारदात

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
Next Post

Watch, लखनऊ के मलिहाबाद में ट्रिपल मर्डर, CCTV में कैद हुई वारदात

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group