Wednesday, February 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बजट सत्र के पहले दिन ‘जय श्री राम’ व ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ नारों की गूंज

admin by admin
February 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को हंगामेदार ढंग से शुरू हुआ और पहले दिन सदन में जहां सत्‍ता पक्ष के सदस्यों के जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी, वहीं विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘राज्‍यपाल-वापस जाओ’ के नारे लगाए।

शुक्रवार को विधानसभा के ‘मंडप’ में राष्ट्रगान के बाद राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने समवेत दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष अभिभाषण शुरू किया तो राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य सदन के आसन में आ गये और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे।

सदस्यों के हाथों में तख्तियों पर भी सरकार विरोधी नारे लिखे थे, जिसे वे बार बार लहरा रहे थे। सपा सदस्यों के ‘राज्‍यपाल वापस जाओ’ नारे, सरकार विरोधी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बीच राज्यपाल ने अपना भाषण पढ़ा, जो 56 मिनट से कुछ अधिक समय तक चला।

जब सपा सदस्यों ने नारेबाजी तेज की तो राज्यपाल ने कहा, ‘कौन जाएगा, यह बाद में पता चलेगा। मैं नहीं जा रही।

इसके बाद भाजपा विधायकों ने मेज थपथपानी शुरू कर दी।

पटेल ने यह भी कहा, ”सात साल पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था…आज देख लीजिए।” अपना भाषण समाप्त करने से पहले, उन्होंने स्पष्ट रूप से सपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘आप नारा लगाने में रह गए और ये (भाजपा) ऊपर चली गई।”

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को विधायक अलग-अलग रंग के गमछे पहने दिखे। भाजपा के अधिकांश विधायकों ने भगवा रंग का ‘रामनामी’ गमछा पहन रखा था, जबकि सपा विधायक लाल टोपी और लाल गमछा पहने दिखे। राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य हरे रंग का गमछा पहने नजर आए। जबकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्य पीले रंग का गमछा पहने दिखे।

अयोध्‍या में 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का असर विधानमंडल सत्र के पहले दिन भी देखा गया। खासतौर से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य ‘राम रंग’ में नजर आए।

भाजपा के ज्यादातर विधान परिषद सदस्य पूर्वाह्न करीब 10 बजे ही विधानसभा के ‘मंडप’ (जहां सत्र संचालित होता है) में पहुंच गये थे और वे हर आने वाले सदस्यों का स्वागत ‘जय श्री राम’ के नारों से कर रहे थे।

राज्‍यपाल के अभिभाषण के समय विधानसभा में विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

सदन में राज्यपाल के पहुंचने से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ सदस्यों का अभिवादन करते दिखे।

सदन में आने से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई प्रमुख लोगों ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल की अगवानी की और उन्‍हें अपने साथ सभा मंडप में ले आए।

Tags: बजट सत्र
Previous Post

डाकघरों में बिना दावे के 25,480 करोड़ रुपये जमा

Next Post

उम्र बढ़ने का डर वास्तव में अज्ञात का डर है, आधुनिक समाज इसे बदतर बना रहा है

Next Post

उम्र बढ़ने का डर वास्तव में अज्ञात का डर है, आधुनिक समाज इसे बदतर बना रहा है

Recent Posts

  • UP बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से होंगी शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
  • अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!
  • अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
  • अयोध्या: रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे, कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
  • अयोध्या: मवई के ग्राम नेवरा में फर्जी निवास का खेल? पंचायत निर्वाचन में घुमंतू नाम जोड़ने पर जाँच जारी

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

UP बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से होंगी शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

February 17, 2026
अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!

अयोध्या में 22 फरवरी तक घूमेगा न्याय रथ; फिर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन!

February 17, 2026
अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

अयोध्या: मवई में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक, सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

February 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in