Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या के मिल्कीपुर में एसडीएम के कथित स्टेनो एवं कोर्ट टाइपिस्ट के बीच विवाद!?

admin by admin
February 1, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, मिल्कीपुर तहसील में एसडीएम के स्टेनो पद पर काम कर रहे एक संविदा कर्मी और उन्हीं के न्यायालय पर लिपिक/ टाइपिस्ट का काम कर रहे दो कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर हुई तू तू मैं मैं एवं हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला अबैध वसूली के बाद बंटवारे को लेकर हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इसके पूर्व भी एसडीम के गोपनीय पटल स्टेनो का काम संभाल रहे अस्थाई कर्मी की करतूत की शिकायत शासन स्तर पर हो चुकी है।

किंतु एसडीएम ने अपने चहेते उक्त कर्मी को जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी थी। बताते चलें कि बीते बुधवार को शाम करीब 4:30 बजे एसडीएम के स्टेनो का काम देख रहे अस्थाई कर्मी अमित श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर के न्यायालय में पहुंच गए थे और न्यायालय पर टाइपिस्ट का काम देख रहे प्राइवेट कमी अनुपम तिवारी पर आपे से बाहर हो गए और प्राइवेट कमी टाइपिस्ट से जमकर अभद्रता शुरू कर दिए थे।

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया था और संविदा कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव प्राइवेट कमी टाइपिस्ट अनुपम तिवारी से हाथापाई पर उतर आए थे। किंतु एसडीएम के पेशकार सहित कोर्ट पर मौजूद कई अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका था।

एसडीएम के स्टेनो संविदा कर्मी की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो गया कि हर कोई संविदा कर्मी के कारनामे देखकर दंग है। बता दे कि बीते 4 सितंबर को उक्त संविदा कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव के विरुद्ध हुई एक शिकायत के निस्तारण में एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में अमित कुमार श्रीवास्तव को तकनीकी मैनपॉवर के पद पर तहसील में अस्थाई रूप से कार्यरत बताया था और उन्हें अपने उत्तरदायित्व का नियमानुसार निर्वहन किए जाने की बात कहते हुए जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट दे दी थी।

सबसे मजे की बात तो यह है कि उक्त अस्थाई कर्मी पर तहसील प्रशासन की महती कृपा इस कदर बरस रही है कि उक्त कर्मी को तहसील के आवासीय भवन में ही आवास भी आवंटित कर दिया गया है। जबकि तहसील में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत तमाम जिम्मेदार कर्मियों को आज तक तहसील के आवासीय भवन में आवास तक नहीं मिल सका है।

फिलहाल मामला अवैध वसूली के तहत पैसे के बंटवारे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वायरल वीडियो से तहसील प्रशासन की खूब जमकर किरकिरी हो रही है।

महत्वपूर्ण बात तो यह है कि आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त मंडल आयुक्त एवं जिलाधिकारी को बीते 29 अगस्त 2023 को एक पत्र प्रेषित कर साफ-साफ निर्देश दिए गए थे कि तहसीलों में कर्मी अथवा मुंशी कदापि न रखे जाएं। किंतु मिल्कीपुर तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने राजस्व परिषद सचिव के उसे आदेश की हवा निकाल दी है और तहसील के समस्त पटलों पर प्राइवेट कर्मियों का पूरी तरह से बोलबाला बना हुआ है।

Tags: अयोध्या के मिल्कीपुर
Previous Post

पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री स्‍वामी चिन्‍मयानंद शिष्या के साथ यौन शोषण मामले में दोषमुक्त

Next Post

Breking, अयोध्या हाईवे पर सूर्या पैलेस के सामने मोटरसाइकिल ट्रक की टक्कर, सलमान, व सद्दाम गोडा घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
Next Post

Breking, अयोध्या हाईवे पर सूर्या पैलेस के सामने मोटरसाइकिल ट्रक की टक्कर, सलमान, व सद्दाम गोडा घायल

Recent Posts

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group